🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में … रेसुब ब्रजराजनगर ने रेल्वे कालोनी में लगाये 450 पेड़

On: July 4, 2022 5:29 PM

ब्रजराजनगर। रायगढ । (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश मे रेल्वे द्वारा महोत्सव के उपलक्ष्य में ब्रजराजनगर में महोत्सव मनाया जा रहा है। रेल सुरक्षा बल इस दौरान कई कार्यक्रम आयोजित कर रहा है रेसुब पोस्ट ब्रजराजनगर ने सोमवार को रेल्वे कालोनी में वृक्षारोपण कर अपनी सहभागिता दर्ज करवाई है। इस संबन्ध में रेल सुरक्षा बल पोस्ट ब्रजराजनगर के प्रभारी निरीक्षक पुरुषोत्तम तिवारी ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ए एन सिन्हा के निर्देशन में एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश मे रेल्वे द्वारा महोत्सव के तहत ब्रजराजनगर रेल्वे कालोनी में सोमवार वृहद वृक्ष रोपण कार्यक्रम कर तकरीबन 450 पेड़ रेल सुरक्षा बल ब्रजराजनगर के अधिकारियों कर्मचारियों ने लगाए। इस दौरान रेल सुरक्षा बल पोस्ट ब्रजराजनगर के उपनिरीक्षकअजय बंधोपाध्याय,सहायक उपनिरीक्षक अमरेंद्र सिंह, सहायक उपनिरीक्षक रविकांत सिंह सहित बल सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment