आजादी के 75 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में………….. रोजाना रेल यात्रियों की रेसुब राजनांदगांव प्यास बुझा रहा

राजनांदगांव (वायरलेस न्यूज़) आजादी के 75 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत रेसुब पोस्ट राजनांदगांव के प्रभारी की सक्रियता से बल के सदस्य भी पूरी तन्मयता के साथ रेल यात्रियों को रोजाना प्लेटफार्म में शुद्ध पेयजल पिला कर पुण्य के भागी बन रहे है रेल यात्री भी खाकी के इस रूप की जमकर तारीफ भी कर रहे है। रेल सुरक्षा बल पोस्ट राजनांदगांव के बल सदस्य प्रतिदिन जब पोस्ट पहुँच कर अपने कार्य मे व्यस्त हो जाते है। किसी यात्री ट्रेन के आने की सूचना का पता चलता है तो अपनी दिनचर्या से हटकर सभी रेसुब के अधिकारी कर्मचारी आम रेल यात्रियों को पेयजल भी कुछ समय निकाल कर पिलाते है। इस संबन्ध में जानकारी देते हुए रेसुब पोस्ट राजनांदगांव प्रभारी प्रशांत अल्डक ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ए एन सिन्हा के निर्देशन में एवं वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त श्री पंकज चुघ के मार्गदर्शन में बल के सभी अधिकारी कर्मचारी विगत कुछ दिन से आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव के तहत रोजाना रेल यात्रियों को शुद्ध पेयजल पिला कर उन्हें तृप्त कर रहे है पोस्ट के बाहर प्लेटफार्म मे जल सेवा निरन्तर जारी है रेल यात्री भी ट्रेनों ठहराव के समय खुद पानी पीने और लेने आ रहे है।अपने दैनिक प्रशासनिक कार्यो के अलावा यात्रियों की सेवा एवं सामाजिक कार्य भी किये जा रहे है ।रेल्वे सुरक्षा बल राजनांदगांव के बैरक और रेल्वे कालोनी में वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत छायादार पेड़ रोपड़ किये जा रहे है । साफसफाई अभियान चलाया जा रहा है। बहरराल रेसुब पोस्ट राजनांदगांव के प्रभारी की सक्रियता और बल के सभी अधिकारी कर्मचारियों की जल सेवा से यात्री और आमजन उन्हें इस कार्य के लिए साधुवाद दे रहे है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

