आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ………….. आरपीएफ की बुलेट रैली पहुँची गोंदिया स्टेशन, वरिष्ठ सहायक मंडल अभियंता सहित मुख्य स्टेशन प्रबंधक व गोंदिया आरपीएफ ने किया भव्य स्वागत ।

गोंदिया। महाराष्ट्र। बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज़) भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे देश मे रेल्वे आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मना रहा है । इस दौरान रन फॉर यूनिटी,बुलेट रैली ,वृक्षारोपण,जलसेवा, जैसे कार्यक्रम रेसुब आयोजित कर रहा है । एक जुलाई को नागपुर से निकली बुलेट रैली 8 जुलाई शुक्रवार को गोंदिया रेल्वे स्टेशन पहुँची तो रेसुब पोस्ट गोंदिया और रेल्वे के अधिकारियों ने सभी बल सदस्यों का भव्य स्वागत किया। रेसुब पोस्ट गोंदिया प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार तिवारी ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि भारत में आजादी की 75वीं वर्षगांठ को ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के रूप में मनाया जा रहा है । इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ए.एन.सिन्हा के दिशानिर्देश पर नागपुर मंडल द्वारा आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री पंकज चुग के मार्गदर्शन में शुक्रवार 01 जुलाई 2022 को आरपीएफ की बुलेट रैली का शुभारंभ नागपुर के मंगल मंडप से किया गया था । जिसमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के महाप्रबंधक, नागपुर मंडल के रेल प्रबंधक तथा उपस्थित सभी विभागों के ब्रांच ऑफिसर की उपस्थिति में इस बुलेट रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था । आज दिनांक 08 जुलाई 2022 को यह बुलेट रैली गोंदिया रेलवे स्टेशन पहुँची जहाँ पहले से मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ सहायक मंडल अभियंता, गोंदिया सहित मुख्य स्टेशन प्रबंधक गोंदिया, आरपीएफ गोंदिया के प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी व जवान, आरपीएफ अपराध आसूचना शाखा के प्रभारी, आरपीएफ श्वान दस्ते के सदस्य व शासकीय रेल पुलिस गोंदिया के जवानों ने उनका गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया । इसके पश्चात गोंदिया शहर की विभिन्न गलियों से घूमती हुई यह बुलेट रैली स्टेशन के नजदीकी हाई स्कूल पहुँची जहाँ स्कूल के शिक्षकों सहित छात्रों को मिठाइयाँ एवं चॉकलेट बांटते हुए उन्हें इस रैली के बारे में बताया गया तथा प्रोत्साहित किया गया । यह बुलेट रैली इसी तरह गुजरते हुए 15 जुलाई को बिलासपुर मुख्यालय पहुंचेगी और अंत मे सभी रेलवे जोन को मिलाकर बनी बुलेट रैली 15 अगस्त 2022 के कार्यक्रम के आयोजन में शामिल होने के लिए देश की राजधानी नई दिल्ली भेजी जाएगी ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति

