जिला सीईओ नूतन कंवर ने पाली ब्लाक के 4 ग्राम पंचायतों के गौठान ,चरागाह का किया निरीक्षण
कोरबा (वायरलेस न्यूज़) कलेक्टर संजीव झा के निर्देश पर जिला सीईओ नूतन कंवर के द्वारा पाली ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतो कपोट ,सेंद्रीपाली केराझरिया,दमिया , के गौठान, चारागाह का निरीक्षण किया। जिसमें उनके द्वारा व्यवस्था में सुधार, नियमित रूप से गोबर खरीदी, ग्रामीणों को पशुओं को गौठान में लाने हेतु, चारागाह में सब्जी उत्पादन के साथ नेपियरचारा लगाने गांव के तालाब में मछलीपालन स्व सहायता समूह से करवाने, वर्मी खाद का छनाई कर पैकिंग करने, आदि के निर्देश दिए। उन्होने महिलाओं को विभिन्न आजीविका गतिविधियों में संलग्न करने के लिए बनाये गये शेडो का जायजा लिया। जिसके माध्यम से स्थानीय महिलाओं को रोजगार मिलेगा। जिससे उनकी आर्थिक उन्नति विकास होगी। उन्होने गौठान में ही गोबर खरीदी करने तथा वर्मी टांको में पर्याप्त नमी के लिए पानी डालने के निर्देश दिये। श्री कंवर ने चारे के लिए गौठान में एजोला उत्पादन को भी बढावा देने,गौठानों में दो-दो चरवाहा रखने , साथ ही गौठान में मौजूद पलाश के वृक्षों में लाख उत्पादन के लिए कार्य योजना बनाने , महिला समूहों को लाभान्वित करने के लिए केराझरिया गौठान में दोनो सीजन में उद्यानिकी फसल लेने के निर्देश दिये। गौठानों मे गोधन न्याय योजना अंतर्गत गोबर खरीदी बढाने के लिए अधिक से अधिक लोगो का पंजीयन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये। इस दौरान
उपसंचालक पशु चिकित्सा एस. पी. सिंह उपसंचालक उद्यान श्रीमती आभा पाठक, श्रीवास्तव जी सहायक संचालक मछली पालन तिर्की जी कार्यपालन अभियंता आर ई एस , व्ही के राठौर सीईओ जनपद पंचायत पाली ,घनश्याम डिक्सेना कृषि विकास अधिकारी, सुरेंद्र लांझी खाद्य निरीक्षक पाली ,डॉ यू. के. तंवर पशु चिकित्सा अधिकारी, डॉ भुनेश्वर कंवर पशु चिकित्सा अधिकारी, उद्यान अधिकारी चेतन साहू, जनपद सदस्य सरपंच सत्यनारायण पैकरा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी ग्रामीणजन मौजूद रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

