🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

एसडीएम की उपस्थिति में पाली थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित,बकरीद व गुरुपूर्णिमा का पर्व शांति पूर्वक मनाने की अपील

On: July 9, 2022 1:43 PM

एसडीएम की उपस्थिति में पाली थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित,बकरीद व गुरुपूर्णिमा का पर्व शांति पूर्वक मनाने की अपील

कोरबा/पाली (सुरेंद्र सिंह ठाकूर वायरलेस न्यूज़) :- बकरीद पर्व व गुरुपूर्णिमा पर्व शांति पूर्वक मनाने पाली थाना में शांति समिति की बैठक एसडीएम ममता यादव की उपस्थिति में संपन्न हुआ। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से बकरीद व गुरुपूर्णिमा का त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए अनुविभागीय अधिकारी ममता यादव ने कहा कि क्षेत्र में अमन-चैन का माहौल बना रहे।

सभी मिलकर बकरीद का त्योहार मनाएं। बैठक में पाली थाना द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से बकरीद का त्योहार मनाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। मौके पर नगर के गणमान्य नागरिक समेत पत्रकार बन्धु उपस्थित थे।
बैठक के दौरान ममता यादव ने शांति समिति के सदस्यों से कहा कि पाली नगर में सभी पर्वों को सद्भाव से मनाने की गौरवशाली परंपरा रही है। आगामी दिन में होने वाले ईद उल फितर व गुरु पूर्णिमा त्योहार और अन्य पर्वों को भाईचारे से मनाएं। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान होने वाले आयोजनों को राजनीतिक रूप न दें। पाली पुलिस द्वारा पर्व के मौके पर चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी। यदि कोई असामाजिक तत्व गड़बड़ी करना चाहता है तो पुलिस को मोबाइल नंबर पर सूचना दें। त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पाली नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चंद्रा न्याब तहसीलदार नरेंद्र कंवर,नपं उपाध्यक्ष विनय सोनकर,विधायक प्रतिनिधि अनिल गुप्ता,एएसआई दादू रैया ठाकुर,एएसआई विमलेश उरांव,एएसआई बी डी चेलसे,प्रधान आरक्षक जवाहर सिंह,सुल्तान अली,सुबरात अली,मो.रफीक,आदिल फारूकी, कमल वैष्णव,,दीपक शर्मा, रितेश जायसवाल,सुरेंद्र ठाकुर रितेश शुक्ला,आरक्षक राजेश राठौर, नारायण कश्यप,जगजीवन कंवर,किशन जोशी,कृष्णा डिक्सेना,महिला आरक्षक सावित्री कंवर,प्रमोद डिक्सेना, शंकर दीवान,संतराम पटेल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment