गौरेला/पेंड्रा/मरवाही(विशेष संवाददाता) अचानकमार टाइगर रिजर्व के लमनी रेंज के वनग्राम छिरहट्टा की घटना है जब जंगल में पुटु (मशरूम) बीनने गए बैगा आदिवासी युवक पर एक बाघिन ने हमला कर दिया . युवक ने किसी तरह पेड़ में चढ़कर अपनी जान बचाई . युवक खून में लथपथ अपने गाँव छिरहट्टा पहुंचा . ग्रामीणों और वन-विभाग ने उसे इलाज के लिए जीपीएम के जिला अस्पताल, गौरेला में भर्ती कराया है जहां उसकी स्थिति ठीक बनी हुई है ।
अचानकमार टाइगर रिजर्व (ATR) के डिप्टी डायरेक्टर सत्यदेव शर्मा ने बताया कि मुंगेली जिले के छिरहट्टा गांव का वनवासी जेठू बैगा (25) शुक्रवार की शाम को पुटु (मशरूम) की तलाश में लमनी रेंज के जंगल में गया हुआ था . इसी दौरान दो बाघ उसके सामने आ गए . जेठू अकेला था . अचानक एक बाघ ने जेठू पर हमला कर दिया . घायलावस्था में ही उसने पेड़ पर चढ़कर किसी तरह अपनी जान बचाई .
वन अधिकारी ने बताया कि जेठू बैगा पर हमला करने वाली बाघिन थी . बाघिन के साथ उसका शावक भी था . जेठू को सामने पाकर बाघिन ने सुरक्षा की दृष्टि से उस पर हमला कर दिया . हमले में जेठू के बाएं हाथ और कमर के नीचे के पिछले हिस्से पर गहरी चोट आईं हैं . जेठू ने किसी तरह एक पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई . जब बाघिन और उसका शावक वहां से चले गए तो जेठू नीचे उतरा . खून से लथपथ जेठू अपने गाँव पंहुचा . वहां वन विभाग के कर्मियों और ग्रामीणों के सहयोग से उसे जीपीएम जिले के गौरेला स्थित जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है . फिलहाल जेठू खतरे से बाहर है और उसकी हालत ठीक बनी हुई है .
उन्होंने बताया कि वन-विभाग नियमानुसार जेठू के इलाज का पूरा खर्च वहन कर रहा है . एडवांस बतौर कुछ रकम उसके परिजनों को सौप दी गई है . आमतौर पर ऐसी घटनाओं पर पीड़ित पक्ष को इलाज के लिए अधिकतम 59 हजार 100 रूपये की राशि देने का प्रावधान है .
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति

