कोरबा : रेलवे चेयरमैन ने नहीं की मुलाकात तो नाराज लोग बैठे रेलवे ट्रैक पर, किया विरोध प्रदर्शन
पुष्पेन्द्र श्रीवास (वायरलेस न्यूज़) । कोरबा पहुंचे रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वीके त्रिपाठी ने स्थानीय लोगों को मुलाकात के लिए समय नहीं दिया है। इससे नाराज होकर पूर्व गृह मंत्री व विधायक ननकीराम कंवर की अगुवाई में रेलवे स्टेशन में रेलवे संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने रेल पटरी के बीच बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद रेलवे के अधिकारियों ने गेवरा रोड स्टेशन में चेयरमैन त्रिपाठी से मुलाकात कराने का भरोसा दिलाया तब कहीं जाकर आंदोलन समाप्त हुआ। बताया जा रहा है कि यात्री सुविधाओं की मांग को लेकर सुबह से ही चेयरमैन से मुलाकात करने कोरबा रेलवे स्टेशन में काफी संख्या में नागरिक इंतजार करते रहे। पर यहां मौजूद रेलवे के अधिकारियों ने चेयरमैन के आगमन से जुड़ी जानकारियां देने से भी कतराते रहे। इस बात से नाराज होकर ननकीराम कंवर शहर के बीच पवन टाकीज रेलवे क्रासिंग पहुंच गए और यहां रेल पटरी के बीच कुर्सी लगाकर धरने पर बैठ गए। रेलवे संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने यहां जमकर नारेबाजी की। लाल कपड़ा लेकर आंदोलन कर रहे लोगों को समझाइश देने रेलवे के अधिकारी आरपीएफ के जवानों के साथ पहुंचे और चेयरमैन से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया। यहां बताना होगा कि बंद किए गए यात्री ट्रेनों व कुछ नए ट्रेनों को शुरू करने की मांग को लेकर लंबे समय से रेलवे संघर्ष समिति समेत कई अन्य समितियां आंदोलनरत है। चेयरमैन के आगमन के कार्यक्रम में कहीं भी यात्री सुविधाओं का जिक्र नहीं है। केवल साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड एसईसीएल की कोयला खदान में संचालित कोयला साइड का ही दौरा निर्धारित किया गया है। इस बात को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि क्या कोरबा को केवल कोयला परिवहन के लिए ही रेलवे ने चिन्हित कर रखा है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026खाद्य एवं औषधि प्रशासन, विभाग पूरे जिले में रक्षा बंधन त्यौहार को देखते हुए बने “खाबो बने रहिबो” 2.0 अभियान के तहत सघन जांच अभियान प्रारंभ किया
बिलासपुरAugust 16, 2026देशभक्ति से जुड़ी हर चीज का विरोध करना कांग्रेस की नीति: भाजयुमो
बिलासपुरAugust 16, 2026प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के हाथों से 14 न्यायिक कर्मचारियों एवं परिवार के बच्चों को “न्यायिक गौरव सम्मान” से सम्मानित किया
बिलासपुरAugust 16, 2026चोरभट्टी कला मिडिल स्कूल में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया

