पुष्पेन्द्र श्रीवास।कोरबा(वायरलेस न्यूज़) कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई सिंचाई कॉलोनी रामपुर स्थित एक धार्मिक केंद्र में बीती रात अज्ञात लोगों ने न केवल आभूषण और नकदी की चोरी की बल्कि वहां रखे पवित्र ग्रंथों को भी आग के हवाले कर दिया. परिसर को भी अपवित्र कर देने वाले अज्ञात लोगों का यह कुकृत्य जैसे ही आज सुबह पुजारी ने देखा उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी.यह खबर दावानल की भांति तीव्र गति से फैली और लोग धार्मिक केंद्र के आसपास एकत्रित होने लगे हैं.पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. उन तत्वों के विषय में जानकारी हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है जिन लोगों ने यह हरकत की है.

इस मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारी अत्यधिक गंभीर रुख इख्तियार किए हुए हैं. उनका कथन है जिन तत्वों ने यह हरकत की है उन्हें शीघ्र ही कानून के शिकंजे में जकड़ लिया जाएगा. यह घटना करने वालों का सुराग तलाशने के लिए खोजी डॉग बाघा की भी मदद ली जा रही है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 22, 2026उत्कल विप्र समाज एवं उत्कल विप्र महिला समिति का नुआखाई जुहार का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह

