🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

आधा लाख से ऊपर की मोबाइल के साथ एक चोर रेसुब ,जीआरपी दुर्ग की सँयुक्त टीम के हत्थे चढ़ा

On: July 12, 2022 2:04 PM


दुर्ग। बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज) रेसुब दुर्ग की विशेष टीम ने रेल्वे स्टेशन दुर्ग में लगातार हो रही मोबाइल फोन चोरी की मिल रही शिकायतो को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के दिशानिर्देश में मंडल टास्क टीम 2, रेसुब पोस्ट दुर्ग, जीआरपी दुर्ग के द्वारा एक आदतन आरोपी को लेपटाप और मोबाइल चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार कर करने में अहम कामयाबी हासिल कर लिया है। इस संबन्ध में रेसुब पोस्ट दुर्ग प्रभारी निरीक्षक एस ए राव ने वायरलेस न्यूज़ को जानकारी देते हुए बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ए एन सिन्हा के निर्देशन में एवं मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री संजय कुमार गुप्ता रेसुब रायपुर के मार्ग दर्शन में यात्री सामानों की चोरी में संलिप्त आरोपियों का सीसीटीव्ही फुटेज का विश्लेषण मंडल टास्क टीम 2 के द्वारा किया गया फुटेज के आधार पर लगातार चोरी के आरोपियों का पतासाजी किया जाता रहा । आज दिनांक 12.07.2022 को समय 11:30 बजे रेसुब पोस्ट दुर्ग प्रभारी एस ए राव के नेतृत्व मे मंडल टास्क टीम 2 प्रभारी उपनिरीक्षक सनातन थानापति, उपनि एम एल यादव, प्र आ. व्ही. सी. बंजारे, व जीआरपी दुर्ग प्रभारी सउनि आर के पांडेय के साथ में सीसीटीवी फुटेज में दिखे हुलिया का व्यक्ति दुर्ग रेलवे स्टेशन के कार पार्किंग के पास मोबाइल फोन्स और लैपटॉप बेचने के लिऐ ग्राहक की तलाश कर रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़े पूछताछ करने पर अपना नाम-नरोत्तम गिरी गोस्वामी, पिता-स्व शिवनारायण गिरी गोस्वामी , उम्र 42 साल, साकिन- वार्ड नं 08, शिक्षक कॉलोनी, थाना गरियाबंद , जिला गरियाबंद छत्तीसगढ़ बताया पूछताछ करने पर उसने बताया कि दिनांक 05.07.22 को अंबिकापुर एक्सप्रेस से दुर्ग रेलवे स्टेशन मे किसी यात्री का एक काला रंग का बैग जिसमे एक लैपटॉप और किसी अन्य यात्रियों का दुर्ग स्टेशन के प्लेटफार्म 4,5 के चबूतरा से चार्जिंग पर लगा मोबाइल और 09,10 महीना पूर्व भी गाड़ी के अंदर से मोबाइल फोन चोरी करना स्वीकार किया। उक्त आरोपी के पास से
एक नग ASUS कंपनी का लैपटॉप कीमती 34990/- जिसका अपराध क्रमांक 69/22 धारा 379 IPC दिनांक 11-07-22 Vivo कंपनी का मोबाइल काला रंग का कीमती 14990/- जिसका अपराध क्रमांक 115/2021 धारा 379 IPC दिनांक 06.11.21
नोकिया कंपनी का मोबाइल कीमती 15000/-, जियो कंपनी का मोबाइल कीमती 1500/-, जिसका अपराध क्रमांक 02/22 धारा 41(1+4) Crpc, 379 IPC दिनांक 12.07.2022 का मामला पंजीबद्ध किया गया,जप्त संपति की कुल कीमत 66480/- है उक्त आरोपी को माननीय न्यायालय दुर्ग के समक्ष पेश किया गया । जहाँ से आरोपी को जेल दाखिल किया गया। रेसुब और जीआरपी की सँयुक्त कार्यवाही से रेल्वे स्टेशन में यात्रियों के समान मोबाईल चोरी करने वाले चोरों में हड़कंप मच गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment