🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

शिव मंदिर में चोरी एवं तोड़फोड़ करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

On: July 12, 2022 2:14 PM

पुष्पेन्द्र श्रीवास।(वायरलेस न्यूज़) कोरबा के दरमियानी रात में अज्ञात आरोपियों द्वारा सिंचाई कॉलोनी रामपुर स्थित नया शिव मंदिर परिसर में चोरी एवम तोड़फोड़ किया गया था । मामले की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 457, 380, 295 ए भादवि के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान मौके पर सीन ऑफ क्राइम यूनिट कोरबा के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी एवं स्निफर डॉग को बुलाकर घटना स्थल का व्यापक रूप से सर्चिंग कराया गया तथा मौके से साक्ष्य एकत्रित किए गए ।

मुखबिरों से प्राप्त जानकारी , घटनास्थल पर पाए गए साक्ष्य के आधार पर आरोपीगण दादु उर्फ चंद्रभुवन पिता मंगल सिंह एवम दर्शन लाल पिता गोवर्धन लाल को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया , जिनके द्वारा घटना घटित करना स्वीकार किया गया है । मामले में विवेचना किया जा रहा है , जप्ती की प्रक्रिया जारी है । आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment