🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में … दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मण्डल से बुलेट रैली के राजनांदगांव आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

On: July 12, 2022 1:34 PM

राजनांदगांव। बिलासपुर।( वायरलेस न्यूज़) आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मण्डल से 1 जुलाई को रवाना हुई बुलेट बाइक रैली के राजनांदगांव रेल्वे स्टेशन पहुँचने पर रेसुब राजनांदगांव के प्रभारी एवं रेल्वे के अधिकारियों कर्मचारियों ने सभी जवानों का उत्साह वर्धन कर उनका भव्य स्वागत किया। इस संबन्ध में रेसुब राजनांदगांव पोस्ट प्रभारी प्रशांत अल्डक ने वायरलेस न्यूज़ को जानकारी देते हुए बताया प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ए एन सिन्हा एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री पंकज चुघ के मार्गदर्शन में कि विगत एक जुलाई को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मण्डल से निकली बुलेट बाइक रैली जो कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था मंगलवार को राजनांदगांव रेल्वे स्टेशन पहुँची बुलेट रैली के आगमन पर रेल्वे के सभी विभाग के प्रमुखों ने बल बुलेट के बल सदस्यों का पुष्पगुच्छ देकर एवं पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर स्कूल के छात्रों एवं रेल यात्रियो के मध्य मिष्ठान वितरण किया गया। बुलेट रैली को देखने राजनांदगांव के लोग भी देखने रेल्वे स्टेशन आ जा रहे थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment