🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रेलवे सुरक्षा बल गोंदिया ने ऑपेरशन ‘यात्री सुरक्षा’ के तहत गोंदिया स्टेशन से गिरफ्तार किया एक शातिर मोबाइल चोर

On: July 13, 2022 7:19 AM

गोंदिया /बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) रेलवे सुरक्षा बल गोंदिया ने ऑपेरशन ‘यात्री सुरक्षा’ के तहत गोंदिया स्टेशन से गिरफ्तार किया एक शातिर मोबाइल चोर ।

*ऑपेरशन ‘यात्री सुरक्षा’ के तहत ………….. रेलवे सुरक्षा बल गोंदिया ने गोंदिया स्टेशन से गिरफ्तार किया वारासिवनी के एक शातिर मोबाइल चोर को

गोंदिया रेल्वे स्टेशन में यात्रियों की मोबाइल चोरी करने वाले वारासिवनी बालाघाट मध्यप्रदेश के रहने वाले एक चोर को रेसुब गोंदिया की सक्रियता से गिरफ्तार किया गया है। इस संबन्ध में रेसुब गोंदिया प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार तिवारी ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ए एन सिन्हा के निर्देशन में एवं वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त श्री पंकज चुघ के मार्गदर्शन में आरपीएफ गोंदिया पोस्ट के अफसरों व जवानों की टीम ने दिनांक 11/12 जुलाई की मध्यरात्रि गोंदिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 3/4 से एक शातिर चोर को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से यात्री का चुराया हुआ मोबाइल फोन बरामद किया । 2-3 बार यात्रियों की मौखिक शिकायत मिलने पर गोंदिया आरपीएफ के प्रभारी विनोद कुमार तिवारी ने रेलवे द्वारा पहले से चलाए जा रहे अभियान ‘यात्री सुरक्षा’ पर विशेष ध्यान देते हुए आरपीएफ गोंदिया पोस्ट के सभी अधिकारियों व जवानों को कड़े निर्देश दिए कि वो अपनी ड्यूटी के समय सभी पर गिद्धदृष्टि रखें और यात्रियों के सामान की चोरी को रोकने हेतु CCTV की मदद लेते हुए कार्य करें । इसी क्रम में दिनांक 11/12 जुलाई की देर रात्रि रेलवे स्टेशन गोदिया मे टीम बनाकर चेकिंग कर रही आरपीएफ गोंदिया की टीम ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया जिसने अपना नाम विशाल दिलीप ठाकरे, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम-रमरमा, थाना-वारासिवनी, जिला-बालाघाट (मध्यप्रदेश) बताया । आरोपी चोर ने प्लेटफार्म क्रमांक – 3/4 में सो रहे एक यात्री योगेश देवलाल ठाकरे, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम-आसोली, थाना-गामीण गोंदिया, जिला – गोंदिया (महाराष्ट्र) का मोबाइल चुराने के लिए पहले उनके बगल में सोने का नाटक किया और मौका मिलते ही उनकी जेब में रखा सैमसंग कंपनी का एक स्मार्टफोन चोरी कर लिया और वहाँ से चला गया । CCTV में निगरानी एवं गहन छानबीन करने के पश्चात उक्त चोर को चोरी किये गए मोबाइल फोन को जब्त करते हुए गिरफ्तार करके शासकीय रेल पुलिस गोंदिया को आगे की कार्यवाही हेतु सुपुर्द कर दिया गया जहाँ उक्त चोर के विरुद्ध आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया गया है । पूछताछ में पता चला कि रात्रि में जब यात्री आस पास के किसी स्टेशन में सो जाते थे तब यह चोर उनके बगल में यात्री बनकर सो जाता था और मौका मिलते ही यात्रियों का पर्स, मोबाइल आदि उड़ा ले जाता था ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment