रायगढ़-(वायरलेस न्यूज़) स्थानीय कोसमनारा स्थित हठ योगी बाबा सत्यनारायण जी का जन्मोत्सव प्रतिवर्ष बड़े उत्साह पूर्वक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। वही सत्यनारायण बाबा के 38 वें जन्मोत्सव पर रायगढ़ विधायक श्री प्रकाश नायक व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुषमा प्रकाश नायक कोसमनारा बाबा धाम पहुंचे। जहा उन्होंने विधि विधान से सत्यनारायण बाबा की पूजा अर्चना व हवन करते हुए रायगढ़वासियों की सुख समृद्धि व विकास को लेकर आशीर्वाद मांगा। वही इस अवसर पर मंदिर निर्माण में हो रहे विकास कार्यों के संबंध में भी जानकारी ली गई। विदित हो कि बाबा सत्यनारायण विगत 24 वर्षो से हर मौसम को झेलते हुए भोलेनाथ की उपासना करते हुए हठ योग में लीन है। जहा प्रतिवर्ष इनके जन्मोत्सव में जिले ही नहीं अपितु अन्य प्रदेशो से भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ इनके दर्शन को पहुचती है। साथ ही साथ आमजन में बाबा सत्यनारायण को लेकर अटूट आस्था है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

