🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पर्यावरण प्रदूषित होने से बचाने रेसुब तिल्दा ने 80 फलदार पौधे रोपे एवं 6 कि.मी. दौड़ लगाई

On: July 13, 2022 1:23 PM

आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में … रेसुब आउट पोस्ट तिल्दा ने 6 किलोमीटर दौड़ लगाई 80 फलदार पौधे भी रोपे

तिल्दा। बिलासपुर।( वायरलेस न्यूज़) रेसुब के पोस्ट और चौकियों में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। तिल्दा चौकी प्रभारी की सक्रियता से बुधवार 13 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन दौड लगाकर एवं कई फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए पौधरोपण भी किया। इस संबन्ध में रेसुब बल चौकी तिल्दा चौकी प्रभारी देवेंद्र शास्त्री ने वायरलेस न्यूज़ को जामकारी देते हुए बताया कि तिल्दा रेसुब चौकी जो कि भाटापारा पोस्ट के अधीन है यहाँ पर 13 जुलाई को गुरुपूर्णिमा के दिन आम जनता में जनजागरूकता लाने पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुंदर रखने शुद्ध ऑक्सीजन युक्त हवा पाने के लिए रेल्वे सुरक्षा बल आउट पोस्ट तिल्दा में यहाँ पदस्थ अधिकारियों कर्मचारियों ने आजादी के 75 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में रन फॉर यूनिटी एवं कुंदरू रेल्वे समपार फाटक पर वृक्षरोपण कार्यक्रम आयोजित किया । 80 फलदार पौधे लगाया गया है। रन फॉर यूनिटी में एक उपनिरीक्षक, दो सहायक उपनिरीक्षक, तीन हेडकांस्टेबल, एक कांस्टेबल ने 6 किलोमीटर की दौड़ पूरी की है । रेल सुरक्षा बल आउट पोस्ट तिल्दा ये कार्यक्रम लगातार जारी रख करके आम जनता में जनजागरूकता पैदा कर रही है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment