गांजा तस्करों ने रेसुब के डर में डेढ़ लाख का गांजा दो बेगो में छोड़ा लावारिस हालात में प्लेटफार्म में दो बैग से किया बरामद
अनूपपुर। बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज़) सोमवार को रेसुब के अपराध गुप्तचर शाखा अनूपपुर एवं जीआरपी अनूपपुर की सँयुक्त गश्त चेकिंग के दौरान रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म के अंतिम छोर में दो लावारिश बैग मिलने की सूचना पर टीम ने बैगों की चैकिंग की तो सभी की आँख फटी की फटी रह गई जिसमें डेढ़ लाख से ऊपर का मादक पदार्थ गांजा मिला जिसे जप्त कर एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। इस संबन्ध में अपराध गुप्तचर शाखा के सहायक उपनिरीक्षक सीएस मिश्रा ने वायरलेस न्यूज़ को जानकारी देकर बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ए एन सिन्हा के निर्देशन में एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन मे दिनांक प्लेटफार्म में 11 जुलाई 2022 को अपराध गुप्तचर शाखा अनूपपुर तथा जी आर पी अनूपपुर के द्वारा संयुक्त कार्यवाही के दौरान अनूपपुर रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 3 एवम 4 के अमलाई छोर में दो लावारिश बैग मिला। चेक किये जाने पर दो बैग में लगभग 15 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा पाया गया। जिसकी अनुमानित कीमत 1,50,000/- रुपय आंकी गई । मामले में अनूपपुर जीआरपी थाना मेंअपराध क्रमांक 041/22 धारा 8 /20 एनडीपीसी एक्ट और शहडोल जीआरपी थाना में अपराध क्रमांक 60/22 एनडीपीसी एक्ट अलग अलग अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू दी है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

