🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कलेक्टर सौरभ कुमार ने सभी कार्यालय प्रमुख एवं स्कूल प्रबंधन को ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ की तस्वीर लगाने निर्देश जारी किया

On: July 14, 2022 12:47 PM


बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज़ 14 जुलाई 2022) जिले की सभी स्कूलों एवं शासकीय कार्यालयों में छत्तीसगढ़ महतारी की रंगीन तस्वीरें लगाई जा रही हैं। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार की मौजूदगी में आज यहां तारबहार स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर लगाई गई। प्राचार्य श्रीमती उषा चन्द्रा के कक्ष में राज्य शासन द्वारा अनुमोदित खूबसूरत तस्वीर लगाई गई। जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी.के.कौशिक भी इस अवसर पर उपस्थित थे। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की सम्पन्नता एवं वैभव हमारे किसानों से है एवं उनकी खुशहाली में छत्तीसगढ़ महतारी का आशीर्वाद है। छत्तीसगढ़ महतारी एक देवी रूप में हरी साड़ी में हंसिया एवं धान की बाली लिये खड़ी है तथा आशीर्वाद दे रही है। साथ ही देवी छत्तीसगढ़ी आभूषणों से सुसज्जित हैं। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने इस सिलसिले में सभी कार्यालय प्रमुख एवं स्कूल प्रबंधन को तत्काल तस्वीर लगाकर सूचित करने को कहा है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment