रायपुर (किशोर कर वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा की अध्यक्षता में छत्तीसगढ, उड़ीसा राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक आज पुलिस मुख्यालय नवा-रायपुर में संपन्न हुई।

बैठक में छत्तीसगढ़ और उड़ीसा राज्य के सीमावर्ती नक्सल प्रभावित क्षे़त्रों में सुरक्षा बलों द्वारा संयुक्त ऑपरेशन चलाये जाने की नयी रूपरेखा पर चर्चा की गई, साथ ही दोनों राज्यों की गुप्त सूचनाओं (इन्टेलिजेंस इनपुट) को साझा करने के बारे में भी विचार विमर्श हुआ। इसी प्रकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में दोनों राज्यों में सुरक्षा बलों के कैम्प तथा पुलिस स्टेशनों के बीच समन्वय स्थापित करने, नक्सलियों के सीमा पार करने वाले आवागमन मार्गों पर संयुक्त रूप से निगरानी रखने एवं नक्सलियों के लिए सामग्रियों की आपूर्ति लाईन को रोकने की रणनीति पर भी विचार किया गया। अन्तर्राज्यीय बैठक में दोनों राज्यों की सीमा पर स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया। बैठक में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के विशेष महानिदेशक सीमा सुरक्षा बल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, केन्द्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार के अधिकारी तथा छत्तीसगढ़ और उड़ीसा राज्यों के नक्सल ऑपरेशन से जुड़े वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा, कांकेर, कोरापुट (उड़ीसा) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बस्तर, पुलिस अधीक्षक सुकमा, कोण्डागांव, महासमुंद तथा कोरापुट, मलकानगिरी, नवरंगपुर जुड़े रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

