बिलासपुर,(वायरलेस न्यूज़ 15 जुलाई 2022) /कमिश्नर डॉ. संजय अलंग की अध्यक्षता में आज यहां छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) की स्वशासी समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सिम्स अस्पताल में एनएमसी की मापदण्डों के अनुरूप सुविधाएं विकसित करने संबंधी अनेक प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा विभाग के डायरेक्टर डॉ विष्णु दत्त, कलेक्टर सौरभकुमार, सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. सहारे सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में अनुमोदित प्रस्ताव के अनुसार सिम्स के बालक छात्रावास में सीसीटीव्ही कैमरा लगाने, बायोकेमेस्ट्री लैब में फाल्स सिलिंग एवं एयर कूलर की व्यवस्था, माईक्रो बायोलाजी म्यूजियम एवं फार्माकोलॉजी लैब का रिनोवेशन, आडिटोरियम में एसी की स्थापना, ऑडिटर की नियुक्ति, यूटिलिटी ब्लॉक की दुकानों को किराये पर दिया जाना, कण्डम वाहनों का अपलेखन, बाह्य परीक्षकों की लॉजिंग एवं भोजन राशि में इजाफा, कार्यालयीन उपयोग के लिए कम्प्यूटर खरीदी, सांसद निधि से छोटी एम्बुलैंस खरीदी, एवं माड्यूलर ओटी एवं फायर सेफ्टी की व्यवस्था शामिल हैं। बैठक में वर्ष 2022-23 की अब तक की आय-व्यय की भी जानकारी प्रस्तुत की गई।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 22, 2026उत्कल विप्र समाज एवं उत्कल विप्र महिला समिति का नुआखाई जुहार का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह

