🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

थाणे से दीदी से मिलने कोलकाता जा रहे एक नाबालिक को रेसुब रायगढ़ ने मुंबई मेल से किया बरामद परिजनों को सूचित कर चाइल्ड लाइन को सुपुर्दगी दी

On: July 15, 2022 6:07 PM

रेसुब रायगढ की मानवतावादी सोच………….. मुंबई के थाणे से दीदी से मिलने कोलकाता जा रहे एक नाबालिक को मुंबई मेल से किया बरामद परिजनों को सूचित कर चाइल्ड लाइन रायगढ को सुपुर्दगी दी

रायगढ।(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) रेसुब ने मुंबई हावड़ा सुपरफास्ट मेल से अपने घर मुंबई के थाणे जिले के एक गांव से निकल कर कोलकाता अपनी दीदी के घर उससे मिलने निकले एक बारह वर्ष के नाबालिक को बरामद कर रायगढ में सही सलामत उतारने में उल्लेखनीय कार्य कर उसके परिजनों को सूचित कर चाइल्ड लाइन रायगढ को सूपुर्द कर दिया है। इस संबन्ध में रायगढ रेसुब पोस्ट प्रभारी निरीक्षक राजेश वर्मा ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि कल 14 जुलाई को रेसुब बिलासपुर के कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुआ कि मुंबई के थाणे जिले के ग्राम बीगा ऐरोली थाना रबाड़े से एक 12 वर्षीय नाबालिक बालक अपने घर से दीदी के घर कोलकाता जाने ट्रेन क्रमांक 12809 मुंबई हावड़ा सुपरफास्ट मेल से निकल गया है जिसे बिलासपुर रेसुब पोस्ट में पदस्थ हेड कांस्टेबल बीके टंडन जो स्कॉर्ट पार्टी के साथ नाबालिक बालक को साथ लाने की रायगढ पोस्ट को बताया हरकत में आई रेसुबपोस्ट की टीम को अलर्ट कर दिया गया जैसे ही गुरुवार 14 जुलाई को मुंबई मेल प्लेटफार्म नंबर एक मे आई हेड कांस्टेबल डी एस सिदार ने ट्रेन को अटेंड कर नाबालिक बच्चे को कब्जे में लेकर सुरक्षित पोस्ट ले आये। इसकी सूचना उसके मुंबई स्थित परिजनों को देने के बाद स्थानीय चाइल्ड लाइन को बी सूचित किया गया । चाइल्ड लाइन से चेतन्य प्रसाद यादव तत्काल रेसुब पोस्ट रायगढ पहुँच गया नाबालिक बच्चे का डॉक्टरी परीक्षण उपरांत उसे चाइल्ड लाइन के हवाले रायगढ स्टेशन मास्टर की उपस्थिति में सूपुर्द किया गया ।रेसुब ने नाबालिक के लिए नेक कार्य कर मानव सेवा की है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment