कोरबा (पुष्पेंद्र श्रीवास ) जिला प्रशासन कोरबा ने प्रदेश के राजस्व मंत्री और जिला मुख्यालय कोरबा के दबंग विधायक जयसिंह अग्रवाल को एक बार फिर जोर का झटका दिया है। मंत्री के निर्देश पर पहले तो बैठक समीक्षा आयोजन की सूचना जारी की गई, फिर बैठक को निरस्त कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार राजस्व मंत्री के ओ एस डी अजय उरांव ने 13 जुलाई 2022 को कलेक्टर कोरबा को पत्र लिखकर राजस्व मंत्री की समीक्षा बैठक आयोजित करने के लिए कहा था। पत्र के साथ बैठक का एजेंडा भी दिया गया था। यहां देखें पत्र-
राजस्व मंत्री के कार्यालय से मिले पत्र के आधार पर अपर कलेक्टर ने 14 जुलाई 2022 को पत्र जारी कर सभी सम्बन्धितों को समीक्षा बैठक की तैयारी करने का निर्देश दिया था। साथ ही 15 जुलाई को अपरान्ह 4 बजे बैठक में उपस्थित होने के लिए कहा था। यहां देखें निर्देश-
लेकिन इसी दिन 14 जुलाई को ही जिला प्रशासन ने राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की समीक्षा बैठक को निरस्त करने की सूचना जारी कर दी। इस पत्र में लिखा गया है कि बैठक के लिए जारी पत्र को निरस्त किया जाता है। अपर कलेक्टर के हस्ताक्षर से जारी पत्र में बैठक निरस्त करने का कोई कारण नहीं बताया गया है। यहां देखें पत्र-
इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी सार्वजनिक होने के बाद एक बार फिर आशंका पैदा हो गई है कि कहीं जिले के नवपदस्थ कलेक्टर भी पूर्व कलेक्टर की तरह राजस्व मंत्री को हाशिये में तो नहीं डाल रहे हैं? पूर्व कलेक्टर रानू साहू ने मंत्री को जोर का झटका दिया था और मंत्री ने सार्वजनिक रूप से उन्हें भ्रस्ट कर दे दिया था। तब विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महन्त ने भी जिले में पर्यावरण प्रदूषण के साथ प्रशासनिक प्रदूषण व्याप्त होने की बात कहकर परोक्ष रूप से मंत्री की हौसला अफजाई की थी।
बहरहाल इस घटनाक्रम के पीछे सच्चाई जो हो, लेकिन लोगों में चर्चा है कि जिला प्रशासन ने राजस्व मंत्री को एक बार फिर जोर का झटका दे दिया है। वैसे कोरबा में प्रभार लेने के बाद नवपदस्थ कलेक्टर, मंत्री को उनके बंगले में जाकर गुलदस्ता भेंट कर चुके हैं। तब लग रहा था कि वर्षों बाद कोरबा विधायक और राजस्व मंत्री का जिला प्रशासन से बेहतर तालमेल बैठ जाएगा, लेकिन ताजा घटनाक्रम ने दोबारा से नगर के लोगों को आशंकित कर दिया है
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)

