मंत्री टी एस सिंहदेव ने पंचायत विभाग को छोड़ा !
मनरेगा कर्मियों की बर्खास्तगी को लेकर नाराज चल रहे थे
बिलासपुर (ब्रेकिंग वायरलेस न्यूज़) प्रदेश के कैबिनेट मंत्री टी एस सिंहदेव ने पंचायत विभाग छोड़ दिया है हालांकि अभी तक किसी ने अधिकृत तौर पर पुष्टि नही की है लेकिन सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि श्री सिंहदेव हड़ताली मनरेगा कर्मियों की बर्खस्तगी वे चाहते थे लेकिन इसके लिए स्वयं मुख्यमंत्री बघेल तैयार नही थे। और उनके मनमाफिक नही होने से नाराज होकर अपना एक मंत्रालय पंचायत विभाग को छोड़ दिया है।
कुछ महीने पहले नियमितीकरण की मांग को लेकर मनरेगा कर्मी हड़ताल पर चले गए थे।जिसके चलते 3 महीनों से काम रुक रहा। फलस्वरूप मजदूरों का 12 सौ करोड़ रु.मजदूरी का नुकसान हुआ।
बाद में आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने इस मामले में हस्तक्षेप किया और मनरेगा कर्मियों की हड़ताल वापस कराने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद से पंचायत मंत्री टी एस सिंहदेव हड़ताली मनरेगा कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए अड़े हुए थे।और स्वयं मुख्यमंत्री भी इसके लिए तैयार नही थे।इसी बात से खफा होकर पंचायत विभाग के काम से अलग होने का फैसला ले लिया।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.04.27काले कपड़े पहन कर पहुंची महापौर ओर उनकी परिषद महिला सशक्तिकरण बिल के पक्ष में या विरोध में — *नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी*
बिलासपुर2026.04.27सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान के तहत खाद्य ठेलों की सघन जांच, विक्रेताओं को दिए गए सुरक्षा निर्देश
Uncategorized2026.04.27कटघोरा एवं पाली क्षेत्र के उपभोक्ताओं को होगी निर्बाध बिजली की आपूर्ति ,132 केव्ही उपकेन्द्र छुरीखुर्द में 40 एमव्हीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर उर्जीकृत
Uncategorized2026.04.27छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण* *स्थानीय विलुप्ति से लेकर लगभग 200 की संख्या तक पहुँचे काले हिरण : ‘मन की बात’ में मिली राष्ट्रीय पहचान*


