खरसिया (वायरलेस न्यूज़ ) : गुरु गोविंद सिंह की जयंती प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंच कर मत्था टेकते हुए आशिर्वाद प्राप्त किया गया।
शहीद भगत सिंह ब्रिगेड छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी गणों ने स्थानीय गुरुद्वारा पहुंच कर मत्था टेकते हुए प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दी। गुरु गोविंद सिंह जी ने अत्याचार, अन्याय और अधर्म के खिलाफ शमशीर उठाकर अपने धर्म और मानवता के लिए सबकुछ कुर्बान करना सिखाया। वे सिक्ख धर्म के दसवें गुरु थे। उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की थी। दशम ग्रंथ की रचना के अलावा गुरु गोविंद सिंह जी ने जाप साहिब, अकाल उस्तत, चंडी दी वार सहित अनेक रचनाएं कीं। उन्होंने मानवजाति की सेवा के लिए सर्वस्व न्यौछावर किया। उनका जीवन कठिन से कठिन समय का भी बहादुरी से सामना करना सिखाता है।
गुरुद्वारा पहुंच कर मत्था टेकते वाले पदाधिकारियों में प्रदेश अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ‘गायत्री’, प्रदेश प्रवक्ता राकेश नारायण बंजारे, जिला महिला अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता प्रिया, जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश शर्मा, तहसील खरसिया अध्यक्ष आशा अग्रवाल एवं रघुनाथ अग्रवाल जी उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

