बरसते पानी में जलभराव का जायजा लेने निकले संसदीय सचिव
पालिका की टीम के साथ शहर भ्रमण कर जल निकासी की व्यवस्था कराई

महासमुन्द।(वायरलेस न्यूज़) बीती रात से लगातार हो रही बारिश से शहर तर बतर हो गया है। ग्राम खरोरा के पास मुख्य मार्ग पर पानी का बहाव होता रहा। बरसते पानी में संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने शहर भ्रमण के दौरान मौके पर पहुंचकर पानी निकासी की व्यवस्था कराई गई।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात से क्षेत्र में मूसलाधार बारिश का सिलसिला शुरू रहा। आज रविवार को भी सुबह से बारिश होती रही। संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर बरसते पानी में शहर का भ्रमण किया और जलभराव का जायजा लिया। बाद इसके नगरपालिका की टीम को मौके पर बुलवाकर जल निकासी की व्यवस्था की गई। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने वार्ड एक व वार्ड 14 में पहुंचकर नागरिकों की समस्याओं से अवगत हुए। वार्ड 14 निवासी पूजा साहू, गीतिका साहू व रजनी औसर ने बताया कि बारिश से घरों में बरसात का पानी घुस गया। जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहाँ नागरिकों ने बताया कि यहाँ मलबा जमा होने से नाली जाम की भी स्थिति बनती है। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने तत्काल नगरपालिका के सीएमओ को उचित कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी तरह जिला मुख्यालय से ग्राम खरोरा में भी जलभराव की स्थिति रही। जहाँ मौके पर पहुंचकर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने जल निकासी की व्यवस्था कराई। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, मंगेश टांकसाले, सोमेश दवे, देवव्रत चंद्राकर, आवेज खान, जब्बर चंद्राकर, गोलू मदनकार आदि मौजूद रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)

