रेसुब पोस्ट भाटापारा और जीआरपी की संयुक्त टीम ने गस्त के दौरान एक पॉकेटमार को धर दबोचा
भाटापारा। बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज़) रेसुब भाटापारा ने रविवार को मण्डल टास्क टीम एवं जीआरपी के साथ गस्त चेक करते समय बलौदाबाजार जिले के एक शातिर पाकिटमार को गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है। इस संबन्ध में रेसुब भाटापारा पोस्ट में पदस्थ उप निरीक्षक बीडी गोस्वामी ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ए एन सिन्हा के निर्देशन में एवं मण्डल सुरक्षा आयुक्त श्री संजय गुप्ता के मार्गदर्शन में रविवार दिनाँक 17 जून 2022 को समय 11.30 बजे रेसुब पोस्ट भाटापारा प्रभारी बी डी गोस्वामी, मंडल टास्क टीम-3 प्रभारी उप निरीक्षक के के साहू, प्रधान आरक्षक एच. एस. सोलंकी, जीआरपी प्रभारी सउनि गोपी सिंह पैकरा के साथ संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन भाटापारा में चेकिंग एवम गस्त के दौरान प्लेटफार्म न 4-5 पर एक पाकेटमार नाम- बादल महिलांगे पिता- मनोज महिलांगे उम्र 19 वर्ष साकिन- मिशन परसा भदेल थाना- सिटी कोतवाली, जिला- बलौदा बाजार, (छ. ग.) को संदिग्ध अवस्था में पाए जाने पर पकड़कर शासकीय रेलवे पुलिस थाना भाटापारा आवश्यक कार्यवाही हेतु लेकर गये जिसके विरूद्ध शासकीय रेलवे पुलिस थाना भाटापारा द्वारा ईस्तगासा क्रमांक 33-07/22 धारा 151,107, 116(3) सीआरपीसी दिनांक 17.07.22 का मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। रेसुब और टीम की संयुक्त कार्यवाही से पाकिटमारो में हड़कंप मच गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

