पहाड़ी कोरवा व बिरहोर परिवारों के लिये लगाये जायेंगे मल्टी स्पेशलिटी हेल्थ कैम्प
रायगढ़ (अनिल आहूजा 20 जनवरी 21) कलेक्टर श्री भीम सिंह ने धरमजयगढ़ विकासखंड के अंतिम छोर पर स्थित पहाड़ी कोरवा बाहुल्य ग्राम आमानारा पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि साजापाली से आमानारा के बीच 4 किलो मीटर सड़क के सुधार को अगले एक सप्ताह में स्वीकृति मिल जाएगी। जिससे मिट्टी मुरुम की सड़क अभी तैयार की जाएगी। साथ ही इस सड़क के पक्के निर्माण के लिए भी प्रस्ताव बनाकर भेजा जा रहा है। उच्च अधिकारियों से समन्वय कर जल्द स्वीकृत कराते हुये निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जायेगा। मालूम हो कि यहां के ग्रामीणों ने पिछले दिनों कलेक्टर श्री भीम सिंह से मुलाकात कर बताया था कि पहाड़ी क्षेत्र में स्थित होने के कारण आवागमन में दिक्कत होती है। जिसे दूर करने सड़क निर्माण की मांग रखी थी।
कलेक्टर श्री सिंह ने आमानारा पहुंचकर लोगों से मुलाकात कर समस्याओं को जाना तथा उसके त्वरित निराकरण के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। सीईओ जिला पंचायत सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी भी इस दौरान साथ में मौजूद रहीं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 22, 2026धन गुरु नानक दरबार की प्रभात फेरी में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब,सिंधी कॉलोनी से गायत्री मंदिर तक निकली प्रभात फेरी, जगह-जगह संगत का हुआ भव्य स्वागत
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 20, 2026धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह दरबार साहिब से प्रभात फेरी मुख्य डाकघर, मध्य नगरी चौक से आजाद नगर तक निकाली गई
बिलासपुरNovember 19, 2026बिलासपुर कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की जन्म जयंती दी गयी विनम्र श्रद्धांजलि
अपराधNovember 19, 2026तत्काल टिकट दलाली में रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार, आरपीएफ चांपा ने खोली मिलीभगत की परतें

