मोहल्ला क्लास के अवलोकन पर धरमजयगढ़ के चुल्हाखोल गांव पहुंचे कलेक्टर श्री सिंह
रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) 20 जनवरी 2021/ कलेक्टर श्री भीम सिंह ने पढ़ाई तुंहर पारा अंतर्गत मोहल्ला क्लासेज के निरीक्षण में धरमजयगढ़ विकासखंड के चुल्हाखोल पहुंचे। सीईओ जिला पंचायत सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी भी इस दौरान मौजूद रही।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों में कॉन्फिडेंस बिल्डिंग बहुत जरूरी है। इसके लिए बच्चों में कम्युनिकेशन स्किल डेवलपमेंट पर कार्य करें। जिससे बच्चे अपने आप को अच्छे से एक्सप्रेस कर सकें। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई के बारे में पूछने पर शिक्षकों ने बताया कि 90 फीसदी सिलेबस पूरा कर लिया गया है।
कलेक्टर श्री सिंह ने इस दौरान बच्चों से बातें की। उन्होंने बच्चों से सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे। मैप रीडिंग के तहत जब हरीश से भारत के नक्शे में छत्तीसगढ़ को पहचानने को कहा, तो उसने झट पहचान लिया। सीख कार्यक्रम के तहत आज वहां बच्चों को मापन सिखाया जा रहा था। कलेक्टर श्री सिंह के पूछने पर कमला ने अपनी ऊंचाई नाप कर बताई। सही जवाब देने वाले बच्चों को उन्होंने शाबाशी दी और सभी को मन लगाकर पढऩे के लिये प्रोत्साहित किया।
कलेक्टर श्री सिंह ने जब पूछा कि मास्क क्यों पहने हैं और दूर-दूर क्यों बिठाया गया है, तो बच्चों ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए। कलेक्टर श्री सिंह ने जब आगे पूछा कि यह कैसे फैलता है और इससे बचाव के लिये क्या करना तो बच्चों ने इसका भी जवाब दिया। इस दौरान एसडीएम धरमजयगढ़ श्री संवित मिश्रा, सीईओ जनपद पंचायत श्री पटेल सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 22, 2026धन गुरु नानक दरबार की प्रभात फेरी में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब,सिंधी कॉलोनी से गायत्री मंदिर तक निकली प्रभात फेरी, जगह-जगह संगत का हुआ भव्य स्वागत
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 20, 2026धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह दरबार साहिब से प्रभात फेरी मुख्य डाकघर, मध्य नगरी चौक से आजाद नगर तक निकाली गई
बिलासपुरNovember 19, 2026बिलासपुर कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की जन्म जयंती दी गयी विनम्र श्रद्धांजलि
अपराधNovember 19, 2026तत्काल टिकट दलाली में रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार, आरपीएफ चांपा ने खोली मिलीभगत की परतें

