रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़ ) शहीद हेमू कालाणी को मार्ल्यापण कर रायगढ़ सिंधी समाज ने याद किया रायगढ़ 21 जनवरी| भारत मां के लाडले

सुपुत्र एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत अमर वीर शहीद हेमू कालाणी जी की शहादत दिवस रायगढ़ सिंधी समाज एवं अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा शहीद हेमू कालाणी चौक में उनको याद कर शहादत दिवस मनाई गई। देश की खातिर अपने प्राणों को निछावर करने वाले अंग्रेजों से लोहा लेते हुए छोटी सी उम्र में अपने हाथों से खुद अपने गले में फांसी का फंदा डालते हुए देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए ऐसे भारत मां के लाडले सुपुत्र अमर शहीद हेमू कालाणी की शहादत दिवस 21 जनवरी 2021 को शहीद हेमू कालाणी चौक चक्रपथ मार्ग सुबह 11:00 बजे दिन गुरुवार को रायगढ़ सिंधी समाज अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा उनकी प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर फूल चढ़ाकर धूप अगरबत्ती जलाकर शत शत नमन कर तहे दिल से श्रद्धांजलि देकर अमर शहीद स्व हेमू कालानी हमर रहे जय हिंद ,भारत माता की जय घोष के नारे लगाकर उन्हें याद किया गया ।इस अवसर पर सिंधी समाज के प्रमुख गुरमुख दास वलेचा के नेतृव में सिंधी समाज ने कोविड 19 को देखते हुए चौक में आने जाने वाले शहर वासियों को मास्क का वितरण कर किया । समाज से नंदलाल मोटवानी, पवन बसन्तानी, भगवान दास बजाज ,हीरानंद रोहड़ा,डॉ अम्बवानी, श्री चंद तलरेजा, मनोहर सेहत, शीतल तलरेजा, विष्णु मेहानी,अनिल आहूजा,राजू हिंदुजा, चंद्रकांत पंजाबी ,केशव तलरेजा, कैलाश कुकरेजा, महेश कुकरेजा, अमित वलेचा , राकेश वलेचा, अनिल दिलबहार, अजय खत्री,चन्द्रकान्त पुरुषवानी,देवी हिंदुजा,राजेश भुटानी सहित सिंधी समाज के लोगो ने संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

