रेसुब रायगढ ने सात साल से फरार वारंटी को घर मे दबिश देकर किया गिरफ्तार

रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) रेल्वे फाटक के बंद बूम को तोड़कर सात साल से फरार चल रहे एक ट्रक ड्राइवर को रेसुब रायगढ की विशेष टीम ने पोस्ट प्रभारी की सक्रियता से आरोपी के घर मे मुखबिर की पुख्ता सूचना पर दबिश देकर गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है। इस संबन्ध रेसुब रायगढ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक राजेश वर्मा ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ए एन सिन्हा के निर्देशन में एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में अपराध क्रमांक 1149/15 धारा 160 (2) रेल अधिनियम रेल्वे फाटक के बूम को तोड़कर भागे पप्पू चौहान वल्द स्व.जगन्नाथ चौहान उम्र 34वर्ष निवासी कलमीडिपा थाना कोतरारोड के खिलाफ रेल्वे न्यायालय बिलासपुर से अस्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था जिसकी तामीली के लिए पोस्ट में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक संतराम अंनत और हेडकांस्टेबल पीआर जगत की टीम बनाकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इस टीम ने 20 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर उसको घर से दबिश देकर गिरफ्तार किया और पोस्ट लेकर आये उक्त सात साल से फरार वारंटी को वारंट सहित 20 जुलाई को ही माननीय विशेष रेल्वे मजिस्ट्रेट बिलासपुर के न्यायालय में पेश किया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026“बने खाबो बने रहिबो” अभियान के तहत व्यापार विहार और शनिचरी के दुकानों में छापा मिठाइयों के नमूने लिए गए
छत्तीसगढ़August 17, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: नितीन नवीन की नई टीम में छत्तीसगढ़ से वरिष्ठ नेता दीपक महस्के को आई टी सेल का अध्यक्ष बनाया
बिलासपुरAugust 17, 2026खाद्य एवं औषधि प्रशासन, विभाग पूरे जिले में रक्षा बंधन त्यौहार को देखते हुए बने “खाबो बने रहिबो” 2.0 अभियान के तहत सघन जांच अभियान प्रारंभ किया
बिलासपुरAugust 16, 2026देशभक्ति से जुड़ी हर चीज का विरोध करना कांग्रेस की नीति: भाजयुमो

