🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कोरोना- शहर के 25 केंद्रों में लग रहें बुस्टर डोज,एक साथ बड़ी संख्या होने पर टीका लगाने मोबाइल यूनिट पहुंचेगी आप तक

On: July 20, 2022 4:05 PM

टीकाकरण अभियान का दिख रहा है असर

संस्थानों में संपर्क कर निगम अलग से भी चला रहा अभियान

तीन दिनों में नौ हजार से अधिक लोगो ने लगवाएं बुस्टर डोज,एक हजार लोगों ने पहला और दूसरा टीका लगावाया

बिलासपुर- (वायरलेस न्यूज़) कोरोना के बुस्टर डोज और टीकाकरण के लिए नगर निगम द्वारा शहर में 25 केंद्र बनाए गए हैं,जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर बुस्टर डोज लगवा रहें हैं। कोरोना से बचाव और नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा जारी टीकाकरण अभियान का असर दिखने लगा है। 17 जुलाई से अब तक बिलासपुर शहरी क्षेत्र में अब तक 9086 लोगों ने अपना बुस्टर डोज पूर्ण किया है,वहीं 1049 लोगों ने कोरोना का अपना पहला और दूसरा टीका लगवाया है। अधिक से अधिक लोगों को कोरोना का बुस्टर डोज लगें और वें सुरक्षित हो सकें इसके लिए नगर निगम द्वारा केंद्र के अलावा अलग से योजना बनाकर शहर के आटोमोबाइल एजेंसी,कोचिंग इंस्टीटयूट,ठेकेदार संघ,सब्जी फल विक्रेता संघ जैसे संस्थान और संगठनों से संपर्क कर संस्थान में ही टीकाकरण की व्यवस्था की जा रही है। आज सरकंडा स्थित सत्या ऑटोमोबाइल में ही शिविर आयोजित कर सौ लोगों का टीकाकरण किया गया। विदित है की 18 से अधिक उम्र के व्यक्तियों को कोरोना का बुस्टर डोज( प्रिकाॅशन) टीका लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसके लिए शहरी सीमा में नगर निगम द्वारा 25 नए सेंटर तैयार किए गए हैं जहाँ निःशुल्क टीका लगाया जा रहा है।

18 वर्ष से अधिक ऐसे व्यस्क जिन्हें कोरोना के दोनों टीका लगे छः माह हो चुका है वें अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र में जाकर बुस्टर(प्रिकाॅशन) डोज लगवा सकते हैं। साथ ही जिन्होंने कोरोना का पहला या दूसरा टीका नहीं लगवाया है वें भी टीका लगवा सकते हैं।
टीका के लिए आधार कार्ड और मोबाइल नंबर ज़रूरी है,जिसे अपने साथ ले जाना होगा। बिलासपुर समेत पूरे राज्य में कोरोना के नए मामले फिर से आने लगे है,इसे नियंत्रित करने प्रशासन द्वारा प्रयास किया जा रहा है. इस महामारी से बचाव और रोकथाम का एकमात्र कारगार तरीका टीकाकरण ही है। टीका अधिक से अधिक लोग टीका लगवा सकें इसके लिए कलेक्टर श्री सौरभ कुमार और कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी के निर्देश पर निगम द्वारा 25 जगहों पर टीकाकरण केंद्र बनाया गया हैं।

एक साथ बड़ी संख्या होने पर निगम से करें संपर्क,मोबाइल यूनिट पहुंचेगी टीका लगाने

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment