मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कार्यालय में किया पौधरोपण
रायपुर, (वायरलेस न्यूज़ 21जुलाई 2022
छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छ वातावरण के लिए राज्य शासन की पहल पर चलाये जा रहे महावृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत् मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री पी. दयानंद द्वारा कार्यालय के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा इस दौरान गौठान के बने हुए गोबर से तैयार गमले में लगे पौधों को गमले सहित रोपा गया।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने इस मौके पर कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज भौतिक आनंद की प्राप्ति हेतु दुनियाभर में इंसान ने ऐसी वस्तुओं का इस्तेमाल करना प्रारंभ कर दिया, जिससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान हो रहा है। उन्होने आगे बताया कि इंसान और पर्यावरण की बीच अन्योनाश्रय संबंध है। प्रकृति के बिना जीवन संभव नही। अतएव हम सभी को प्रकृति के साथ तालमेल बिठाते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करना जरूरी है। कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में पदस्थ अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)

