रानी धनराज कुंवर देवी पीएचसी में सोनोग्राफी की मिलेगी सुविधा, कलेक्टर ने दिये निर्देश
पुष्पेन्द्र श्रीवास
कोरबा। कलेक्टर संजीव झा ने कोविड वैक्सीनेशन महाअभियान के दिन कोरबा नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न कोविड टीककरण केन्द्रों में पहुंचकर वैक्सीनेशन की स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर श्री झा इस दौरान कोरबा शहर के बुधवारी में स्थित सामुदायिक भवन, सीएसईबी अस्पताल, रानी धनराज कुंवर देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं सेक्टर 15 ब्लॉक में स्थित शहरी हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में बनाये गये टीकारण केन्द्र में पहुंचे। उन्होने केन्द्रो में पहुंचकर वैक्सीन स्टॉक और लोगों के वैक्सीनेशन के लिए सुनिश्चित की गयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने कोविड वैक्सीनेशन सेंटरो में पहुंचकर उपस्थित वैक्सीनेटर से 12 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों को लगाए जा रहे कोविड टीके के बारे में जानकारी ली। साथ ही पात्र लोगों को दिये जा रहे बुस्टर डोज के बारे में भी जानकारी ली। कलेक्टर श्री झा ने रानी धनराज कुंवर देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण के दौरान जरूरी स्वास्थ्य संसाधनों की भी जानकारी ली। उन्होने रानी धनरांज कुंवर पीएचसी में गर्भवती महिलाओं के समुचित जांच के लिए जरूरी सोनोग्राफी मशीन रखने के निर्देश मौके पर मौजूद सीएमएचओ डॉ. बी.बी. बोडे को दिये। कलेक्टर ने अस्पताल में सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जरूरी प्रस्ताव भेजने के भी निर्देश दिये। इस दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कुमार पुष्पेश सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी
इस दौरान कलेक्टर संजीव झा ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए टीका लगाने से छूटे हुए लोगो से कोविड वैक्सिनेशन महाभियान में शामिल होकर टीका लगवाने की अपील की। उन्होने कहा कि कोविड वायरस के संक्रमण से खुद को बचाने और अन्य लोगों में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कोरोना वैक्सीन अवश्य लगवाना चाहिए। उन्होंने 12 वर्ष से अधिक उम्र के छूटे हुए सभी किशोरों, युवाओं और बुजुर्गों से आवश्यकतानुसार पहला और दूसरा डोज लगवाने की अपील की। साथ ही पात्र लोगों को बुस्टर डोज लगवाने की भी अपील की। वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित है इसलिए बिना डर-भय के टीका लगवाएं, साथ ही साथ टीकाकरण के पश्चात भी कोरोना से बचा
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)

