खाट में लेट कर आराम कर रहा था व्यक्ति, फन निकाल कर बाहर आया Naag तो उड़ गए होश

पुष्पेन्द्र श्रीवास। कोरबा : दुनियां भर से सांपो से जुड़ी अजीबों गरीब विडियो सामने आते रहते हैं। कहीं पानी पिलाने वाली विडियो, कभी दो सांपो को लड़ते हुए वीडियो, तो कभी जूते में घुसे सांप का वीडियो। वहीं इस बार छत्तीसगढ़ से कोरबा जिले से एक अलग ही विडियो सामने आया हैं जिसे देख कर आप भी बिस्तर में सोने से पहले हज़ार बार सोचेंगे और अगर सो भी गए तो डर से नींद नहीं आएगी।
खाट में लेट कर आराम कर रहा था व्यक्ति, फन निकाल कर बहार आया Naag सांप
बता दें कि कोरबा जिले के पोड़ी बहार में नारद पटेल नामक एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहता हैं, जो चौकीदारी का काम करता हैं उसके घर में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब उसका साला खाना खा कर खाट में लेट कर फोन में बात करते हुए आराम कर रहा था। तभी अचानक से फन निकाल कर एक जहरीला सांप खाट के एक किनारे से निकल कर खड़ा हो गया। फिर क्या था लेटा हुआ व्यक्ति के हाथ पैर फूल गए और खाट से भाग खड़ा हुआ फिर उसके नजदीक में रहने वाले कमलाकांत तिवारी को इसकी जानकारी दी।
इसके फौरन बाद तिवारी ने स्नेक रेस्क्यू टीम प्रमुख वन विभाग सदस्य जितेन्द्र सारथी को इसकी जानकारी दी। जिस समय वो कहीं रेस्क्यू कर ही रहें थे और थोड़ी देर में पहुंचने की बात कहीं। थोड़ी देर पश्चात् मौके पर पहुंचे जितेन्द्र सारथी ने बड़ी सावधानी से खाट को घर से बाहर निकाला और लोगों को दूर किया। फिर एक सिरे से लोहे के छड़ को घुसाते ही दूसरे सिरे से फन निकाल कर बाहर खड़ा हो गया, मानो कह रहा हो मुझे आराम करने दो। फिर सांप को बड़ी सावधानी रेस्क्यू कर डिब्बे में बंद किया तब जाकार घर वालों ने राहत भरी सास ली और जितेन्द्र सारथी और उनकी टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया।
महिलाओं ने कही ये बात
महिलाओं की माने तो नाग का सावन माह में दिखना अच्छी बात हैं, वो इस बात से भी सहमत है साप ने काटा नहीं वरना वो सांप काट सकता था पर ऐसा हुआ नहीं। साथ ही लोगों ने नाग देवता होनी की वजह से नहीं मरना ही उचित समझा और रेस्क्यू टीम को जानकारी दिया।
कल भी देखा गया था सांप
नारद पटेल के साले ने बताया ये साप एक दिन पहले से ही खाट में घुसा हुआ था जिसको कल भी देखा गया था पर लोगों ने ध्यान नहीं दिया और ये सोचा कर आश्वस्त हो गए की वो भाग गया होगा। जबकि ये उनकी और उनके घर वालों के लिए एक बड़ा हादसा में बदल सकता था, इसलिए रेस्क्यू एक्सपर्ट लोगों की माने तो साप दिखते ही रेस्क्यू टीम को जानकारी देना ही समझदारी है न की खुद पहचान कर ऐसी लापरवाही बरतना।
जितेन्द्र सारथी ने बताया
एक ओर आस्था हैं जिसके कारण लोग अक्सर इस समय साप दिखने पर नहीं मारते, वहीं दूसरी ओर ये घटना एक बड़ी लापरवाही हैं जो किसी की जान भी ले सकती थी। थोड़े समय रहते हादसा टल गया जो की अच्छी बात हैं।
जितेन्द्र सारथी ने इलेक्ट्रिक और प्रिंट मीडिया को धन्यवाद ज्ञापित किया की वो अपनी खबरों से लोगों को लगातार जागरूक करते रहते हैं। अंध विश्वास जैसी चीजों में न रहें। साथ ही बारिश के मौसम में घरों में साफ़ सफाई में विशेष ध्यान देने वाली बातो में जोर देते हैं और साथ ही रेस्क्यू टीम को जानकारी देने वाली बात कही हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

