पुष्पेन्द्र श्रीवास। कोरबा :- मासूम पोता- पोती समेत दादी का शव तालाब में संदिग्ध परिस्थिति में मिला है। यह अचानक हुई दुर्घटना है या फिर मामला कुछ और है, इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर वनांचल क्षेत्र करतला में यह घटना गुरुवार की सुबह आठ बजे की बताई जा रही है। यहां निवासरत बेलाल कंवर 55 वर्ष अपने पुत्र विजेंद्र सिंह व बहू के साथ खेत में काम करने चला गया था। उसकी पत्नी सुरूज बाई कंवर 50 साल, पोती जानवी आठ वर्ष, पोता अखिल पांच वर्ष घर पर थे। सुबह करीब 9ः30 बजे सुरूज बाई भी पोता- पोती को लेकर जंगल की तरफ पुटू तोड़ने चली गई। गांव के निवासी ननकी राठिया तालाब पहुंचा, तब उसे पानी में सुरूज बाई व उसके पोता- पोती का शव दिखाई दिया। इसकी जानकारी उसने समीप ही खेत में काम कर रहे देवेंद्र राठिया को दी। बाद में इस घटना की सूचना करतला थाना में दी गई। जानकरी मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर लग गई। इधर सूचना पर सहायक उपनिरीक्षक विनोद खांडे टीम के साथ स्थल पर पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकलवाया। पंचनामा व अन्य वैधानिक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को तालाब के समीप ही एक लाल रंग के झोले में पुटू मिला है। तीनों की मौत कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। करतला थाना प्रभारी राजेश चंद्रवंशी ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि पुटू तोड़ने के बाद तीनों हाथ पैर थाने से लगे तालाब में गए होंगे और इस बीच कोई एक पानी में डूबने लगा, तब उसे बचाने के चक्कर में तीनों एक एक कर पानी में डूब गए होंगे। उन्होंने कहना है कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है, पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। वैधानिक कार्रवाई के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए स्वजनों को सौंप दिया गया। एक ही घर से तीन सदस्यों की एक साथ मौत होने की घटना से गांव में शोक का माहौल है।
[7/22, 09:43] Babalu Shriwas Korba: तालाब में डूबकर पोता-पोती सहित दादी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, मचा हडकंप.. गांव में पसरा मातम
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

