दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, मुख्यारलय में हिंदी नाट्य प्रतियोगिता-2022 संपन्नं
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 22 जुलाई, 2022)
रेलवे बोर्ड के निदेशानुसार अखिल रेल नाट्य उत्सदव में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए मंडलों एवं कारखानों से नाटक मंचन हेतु प्रविष्टियां मंगवाई गई थी. इस क्रम में रायपुर मंडल एवं मोतीबाग कारखाना के पात्र नाट्य दल को नाटक मंचन की अनुमति दी गई. नाटक का मंचन दिनांक: 22.07.2022 को नार्थ ईस्टन रेलवे इंस्टीकट्यूट में पूर्वाह्न 11.00 बजे अध्य क्ष रेलवे भर्ती बोर्ड , बिलासपुर श्री ए.के. मेश्राम के मुख्यम आतिथ्य् में किया गया । इस नाटक मंचन श्री साकेत रंजन , मुख्य जनसंपर्क अधिकारी को निर्णायक के रूप में तथा श्री भरत वेद,वरिष्ठ रंगकर्मी, निदेशक एवं लेखक को आमंत्रित किया गया था । कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने नाटक मंचन की बेहतरीन प्रस्तुति पर अपने विचार प्रकट करते हुए नाटक मंचन के इतिहास एवं वर्तमान संदर्भ की चर्चा की ।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया । नाटक मंचन की शुरूआत मोतीबाग कारखाना का ‘ कड़ुवा सच ‘ से हुई तथा दूसरा प्रस्तुति ‘ हम क्यूं नहीं गाते ‘रायपुर मंडल ने की । इस नाट्य मंचन की प्रतियोगिता में दोनों टीमों ने बहुत ही सराहनीय प्रस्तुपति दी जिसकी प्रशंसा मुख्य अतिथि एवं नाटकों के निर्णायकों द्वारा की गई । इस अवसर पर उपस्थित दर्शकों ने नाटक मंचन का भरपूर आनंद लिया और तालियों की गड़गड़ाहट से स्वा गत किया । इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रायपुर मंडल द्वारा प्रस्तुत नाटक ‘ हम क्यूं नहीं गाते ‘ को तथा द्वितीय स्थायन मोतीबाग कारखाना के ‘कड़ुवा सच ‘ को मिला । इन दोनों टीमों को सामूहिक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा । कार्यक्रम का संचालन विक्रम सिंह, वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी ने किया तथा धन्यअवाद ज्ञापन पीताम्बर लाल जाटवर, वरिष्ठ अनुवादक ने किया । राजभाषा विभाग , मुख्यालय एवं बिलासपुर मंडल के राजभाषा कर्मियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

