रायपुर (वायरलेस न्यूज़) कल दिनांक 21 7 2022 को मंडल सुरक्षा आयुक्त के दिशा निर्देश में एवं पोस्ट प्रभारी के आदेशानुसार उप निरीक्षक एसआर मरकाम एवं आरक्षक राजीव कुमार गश्त व auction delivery duty पर थे ।उसी दरम्यान जीएसडी रायपुर में नारायण इस्पात का ऑक्शन में ट्रक नंबर सीजी 04 जे ए 5975 ऑक्शन का माल लेने उक्त गाड़ी ड्राइवर अखिलेश कुमार यादव आए थे। गाड़ी में ड्राइवर सीट के पीछे छुपा कर बजरी को बोरे में छुपा कर कांटा करवा लिए। जिससे ट्रक का वजन कांटे में बढ़ गया। वजन कराने के बाद बजरी को जीएस डी रायपुर के अंदर जंगल में फेंक रहा था की तभी गस्त में तैनात उपनिरीक्षक एस आर मरकाम एवं आरक्षक राजीव कुमार शक के आधार पर मौके पर पहुंचे तो उपरोक्त नामित व्यक्ति को बजरी गिराते हुए देखा, जिस पर संदेह उत्पन्न हुआ और उपरोक्त साहब एवं आरक्षक द्वारा ट्रक को चेकिंग किया गया। उपरोक्त ट्रक के अंदर ड्राइवर सीट के पीछे बोनट में बक्से के अंदर 54 पीस कटिंग प्लेट और बक्से के ऊपर 7 पीस चैनल बरामद हुआ। जिसे साहब द्वारा ट्रक ड्राइवर को उपरोक्त माल रखने बाबत अधिकार पत्र मांगा गया परंतु उपरोक्त माल का अधिकार पत्र नहीं दिखाने पर मौके पर रेलवे प्रॉपर्टी को जब्ती कर RP (UP) एक्ट के तहत गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया जिसे आज दिनांक 22 7 2022 को विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर में आरोपी को पेश किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

