प्रयागराज: (वायरलेस न्यूज़ नेटवर्क) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 31 बच्चों को ट्रेन से ले जाने के मामले में बाल कल्याण समिति (CWC) ने अपनी जांच रिपोर्ट प्रयागराज के जिला अधिकारी को सौंप दी है.

जीआरपी पुलिस ने भी इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है. मुकदमे के मुताबिक, चारों आरोपियों पर बच्चों को शोषण की नीयत से ले जाने को लेकर मुकदमा दर्ज हुआ है. पुलिस ने सभी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है. एक समाज सेवी संस्था ने यह सूचना दी कि 31 बच्चों को महानंदा एक्सप्रेस (Mahananda Express) ट्रेन से बाहर ले जाया जा रहा है और ये आशंका जताई कि इन बच्चों को मानव तस्करी के लिए इस्तेमाल करने के लिए ले जाया जा रहा है. इस शक के आधार पर प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने मिलकर ट्रेन में रेस्क्यू कर बच्चों सहित कई लोगों को प्रयागराज रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में रखकर पूछताछ कर रही है. 31 बच्चों में 21 बच्चे नाबालिग हैं. जबकि 12 बच्चे बालिग हैं. इस बात की सूचना सीडब्ल्यूसी यानी चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी को दी गई. मौके पर सीडब्ल्यूसी की टीम ने पहुंचकर बच्चों की काउंसलिंग शुरू की. वहीं, सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने अपनी एक रिपोर्ट बनाकर प्रयागराज के जिला अधिकारी को सौंप दी है. अखिलेश मिश्रा की मुताबिक, रिपोर्ट में बच्चों ने द्वारा बताई गई बातों को इंगित किया गया है. बच्चों ने ये भी बताया कि सरकारी स्कूल से नाम कटवा कर उन्हें मदरसे में पढ़ाने के लिए भेजा जा रहा था।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक
छत्तीसगढ़October 23, 2026महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति से नुआखाई भेंटघाट बना ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी अवसर, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने जताया हृदय से आभार
छत्तीसगढ़October 23, 2026राष्ट्रपति के आगमन को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नुआखाई समारोह में दिया सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश

