असम (वायरलेस न्यूज़ नेटवर्क) गुवाहाटी में कामाख्या रेलवे जंक्शन से रेलवे पुलिस ने चार बांग्लादेशी नाबालिग लड़कियों को बचाया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया,”GRP, RPF और स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान में हमने इनको बचाया है। पता नहीं चल पा रहा कि यह बांग्लादेश में कहां से हैं और कहां जा रही हैं।” जानकारी के लिए बता दें कि, आरपीएफ रांची ने किता से गौतमधारा स्टेशन के मध्य ट्रैक के किनारे एक घायल व्यक्ति की जान बचाने का काम किया। घायल व्यक्ति को आरपीएफ की एस्कॉर्ट पार्टी रांची स्टेशन लाई। इसके बाद तत्काल सहायक चिकित्सा पदाधिकारी ने उस व्यक्ति की हालत देखकर तथा उसकी जांच कर बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स रांची के लिए रेफर कर दिया। बता दें कि, घायल व्यक्ति बेहोशी की हालत में था इसलिए नाम और पता नहीं पता चल पाया है। इस सराहनीय कार्य में एसआई सोहन लाल, रेणु देवी, एएसआई बी प्रसाद, ए आर टोप्पो, स्टाफ एस एन सिंह, कुमार पप्पू, बलदेव सिंह, सिकंदर गोप का सहयोग रहा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.04.30केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने मेधावी विद्यार्थियों को दी बधाई, मुंगेली के अंशुल शर्मा को जब बधाई दी तो “सोन पापड़ी” लेकर आना बोला
Uncategorized2026.04.30*(1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष)* *हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता*
Uncategorized2026.04.30CSPDCL कर्मियों को 1करोड़ साठ लाख तक का बीमा* स्टेट बैंक के साथ कंपनी कर्मियों के लिए हुआ अनुबंध
बिलासपुर2026.04.30अवैध कटाई पर बीट गार्ड के बाद डिप्टी रेंजर पर गिरी गाज, सीसीएफ मनोज पांडेय ने किया निलंबित


