🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कर्मचारी सरकार की रीढ़, कर्मचारियों की मांगों को पूरी करें सरकार – अमित

On: July 25, 2022 2:49 PM

⏸▶ भूपेशसरकार ने कर्मचारियों के साथ भी किया वादाखिलाफी, कर्मचारी आंदोलन का JCCJ ने किया समर्थन

रायपुर, (वायरलेस न्यूज़ छत्तीसगढ़ , 25 जुलाई 2022) छत्तीसगढ़ राज्य की एकमात्र क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने छग प्रदेश के कर्मचारियों एवं अधिकारियों का संयुक्त संगठन छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय

आहवान पर लाखों कर्मचारियों का केन्द्र के समान देय तिथि से लंबित महगाई भत्ता एवं 7 वें वेतनमान के अनुरूप गृहमाडा भत्ता देने की मांग को लेकर 25 जुलाई से 29 जुलाई तक पांच दिवसीय कलम रख कामबंद हड़ताल और उनके आंदोलन को पार्टी की ओर से समर्थन देते हुए कहा छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने साढ़े तीन साल के कार्यकाल में सभी वर्गों को छलने का काम किया है, जिसमें कर्मचारी वर्ग भी है।

अमित जोगी ने कहा कर्मचारी सरकार की रीढ़ है जो सरकार को चलाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं परंतु सरकार के द्वारा लगातार उनके साथ उपेक्षा और भेदभाव कर रही है उनके लंबित मांगो को पूरा नहीं कर रही है। सरकार की वादाखिलाफी के कारण मजबूर होकर कर्मचारियों को आज कलम बंद आंदोलन करने की आवश्यकता पड़ी है जिसके लिए भूपेश सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कर्मचारी कर्मचारियों के आंदोलन से शासकीय कामकाज में प्रभाव पड़ेगा, सरकार को कर्मचारियों की मांगों को अविलंब पूरा करें और कर्मचारियों को उनका अधिकार दें।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment