🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रामपुर चौकी में मचाया हंगामा

On: July 27, 2022 6:09 AM

रामपुर चौकी में मचाया हंगामा


पुष्पेन्द्र श्रीवास। कोरबा में एक युवती ने शराब के नशे में धुत होकर पुलिस चौकी में जमकर हंगामा किया। घटना रामपुर पुलिस चौकी की है। रात करीब साढ़े 11बजे युवती अपने दो साथियों के साथ पुलिस चौकी पहुंची। लड़खड़ाते हुए युवती हेड कांस्टेबल के टेबल के पास पहुंची और उनसे बेवजह बदतमीजी करने लगी। युवती का हाईप्रोफाइल ड्रामा सुनकर कर चौकी प्रभारी कृष्णा साहू भी अपने केबिन से बाहर निकले और युवती को समझाने का प्रयास किया। मगर वह शराब के नशे में इस कदर चूर थी। कि किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी। युवती ने देर रात तक पुलिस चौकी में हंगामा मचाया। चौकी प्रभारी ने महिला पुलिस की मदद से लड़की को शांत कराया। युवती आखिर देर रात पुलिस चौकी क्यों पहुंची थी। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है,

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment