धरसींवा में रेसुब तिल्दा की रेड हज़ारों के 22 अवैध ई टिकट के साथ एक व्यक्ति रेसुब तिल्दा के हत्थे चढ़ा
तिल्दा/ बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज़) गुरुवार को रेसुब आउट पोस्ट तिल्दा को मुखबिर से सूचना मिली कि धरसींवा में एक मोबाइल संचालक अवैध ई टिकट बनाकर बेचता है पुख्ता सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आउट पोस्ट की टीम ने बताए स्थान पर दबिश देकर दुकान संचालक से 22 अवैध ई टिकट बरामद करने सफलता प्राप्त की है। इस संबन्ध में रेसुब आउट पोस्ट तिल्दा प्रभारी उपनिरीक्षक देवेंद्र शास्त्री ने वायरलेस न्यूज को बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ए एन सिन्हा के निर्देशन में मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री संजय गुप्ता के मार्गदर्शन में गुरुवार दिनांक 28.07.2022 को रेल सुरक्षा बल चौकी तिल्दा के अधिकारी एवं बल सदस्यों द्वारा धरसीवां बस स्टैंड के पास स्थित मारुति मोबाइल की दुकान पर छापा मार कर वहां के दुकान संचालक प्रवीण मिश्रा पिता अरुण मिश्रा उम्र 31 वर्ष पता राठौर होटल के सामने बस स्टैंड धरसीवां थाना धरसीवां जिला रायपुर छत्तीसगढ़ को अवैध रुप से रेल ई टिकट बनाने और बेचने के आरोप में पकड़ा गया जो की आईआरसीटीसी की अपनी दो पर्सनल आई डी से टिकट बनाकर ग्राहकों को बेचता था उसके पास से कुल 22 नग रेल ई टिकट कीमत 15604/- रुपए बरामद की गई l 22 नग रेल टिकटों के साथ तथा टिकट बनाने के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त किया गया l रेल सुरक्षा बल चौकी तिल्दा लाकर रेल सुरक्षा बल पोस्ट भाटापारा अपराध क्रमांक 2397/22 धारा 143 रेल अधिनियम दिनांक 28.07.22 के मामले में गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है l इस मामले में अन्य के संलिप्तता की भी जांच की जा रही है lरेसुब तिल्दा की इस कार्यवाही से अवैध ई टिकट का धंधा करने वाले लोगो मे हड़कंप मच गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

