🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रैली निकालकर निगम के कर्मचारियों ने की 34% डीए की मांग,
मिनी स्टेडियम तक पैदल चलकर हुए आंदोलन में शामिल

On: July 29, 2022 10:21 AM


रायगढ़। (वायरलेस न्यूज़) नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने रैली निकालकर गुरुवार को 34% डीए और सातवां वेतनमान के अनुसार एच आर ए की मांग की। इस दौरान निगम के कर्मचारी पैदल चलकर मिनी स्टेडियम के आंदोलन में शामिल हुए और हड़ताल को समर्थन दिया।
34% महंगाई भत्ता और सातवें वेतनमान के अनुसार एच आर ए. देने की मांग को लेकर अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन द्वारा 25 से 29 जुलाई तक हड़ताल किया जा रहा है। गुरुवार को हरेली त्यौहार के अवकाश होने के बावजूद निगम के कर्मचारियों ने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान निगम के कर्मचारियों ने राज्य शासन से केंद्र के कर्मचारियों के समान 34% महंगाई भत्ता और सातवें वेतनमान के अनुसार एच आर ए. देने की मांग करते हुए नारे लगाए। बैन-पोस्टर लिए हुए कर्मचारी निगम से निकलकर पंजरीप्लांट ऑडिटोरियम पहुंचे। इसके बाद पैदल चलकर नारेबाजी करते हुए मिनी स्टेडियम गए और वहां चल रहे हड़ताल को समर्थन किया। इस दौरान कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के पदाधिकारियों ने भी निगम के कर्मचारियों के समर्थन का स्वागत किया और निगम स्वायत्तशासी संघ के पक्ष में नारे लगाए। स्वायत्तशासी संघ के जिला अध्यक्ष श्री अनिल वाजपेई ने कहा कि कर्मचारी एकता एक बड़ी शक्तिशाली संघ है। इसमें प्रदेश के सभी विभागों में कार्यरत कर्मचारी समान रूप से आते हैं। इतनी बड़ी संख्या में कार्य करने वाले कर्मचारियों की मांगों को प्रदेश सरकार द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है। पूर्व से ही केंद्र के कर्मचारियों को 34% महंगाई भत्ता और सातवां वेतनमान के अनुसार होम रेंट एलाउंस दिया जा रहा है। इसे राज्य के कर्मचारियों पर लागू करने राज्य शासन द्वारा कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है, जो राज्य के कर्मचारियों के हितों के विपरीत व नियम विरुद्ध है। इस दौरान उन्होंने राज्य शासन से प्रदेश के सभी राज्य कर्मचारियों को 34% डीए और सातवें वेतनमान के समान एचआरए की मांग की। इसका निगम के सभी कर्मचारियों ने समर्थन किया है। विरोध प्रदर्शन में निगम के सभी विभागों के कर्मचारी शामिल हुए।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment