● आरोपी से 4 किलो गांजा और मोटर सायकल जप्त, डोंगरीपाली पुलिस की एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई…. *रायगढ़* । एसपी अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं मार्गदर्शन पर छ.ग.-ओड़िशा सीमा पर डोंगरीपाली पुलिस की सक्रियता से आज दिनांक 28.07.2022 को एक और गांजा तस्कर 4 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है । आरोपी गांजा तस्कर सागर मध्य प्रदेश का रहने वाला है जो अवैध बिक्री के लिये गांजा सागर (MP) ले जा रहा था जिसे थाना प्रभारी डोंगरीपाली उप निरीक्षक ए.के. बेक की टीम द्वारा मेन रोड में घेराबंदी कर पकड़ा गया है । जानकारी के मुताबिक दिनांक 28.07.2022 के सुबह थाना प्रभारी डोंगरीपाली को मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि एक काला रंग के phoenix 125 TVS मोटर सायकल में एक व्यक्ति गांजा लेकर सोहेला उड़ीसा से बरमकेला की ओर जाने वाला है । थाना प्रभारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत कराकर अपने स्टाफ के साथ मेन रोड बिरनीपाली बेरियर के आगे पहुंचकर घेराबंदी किया कुछ देर बाद मुखबीर द्वारा बताये अनुसार एक व्यक्ति एक काला रंग का phoenix 125 TVS मोटर सायकल वाहन क्रमांक एमपी 15 एमएन 4577 में सवार होकर बिरनीपाली बेरियर के आगे आते दिखा जिसे मेन रोड में घेराबंदी कर रोका गया, मोटर सायकल में सवार व्यक्ति का नाम *मुकुन्दी लाल विश्वकर्मा पिता शंकर विश्वकर्मा उम्र 46 वर्ष साकिन केरवाना थाना बहेरिया जिला सागर (मप्र)* का रहने वाला बताया, जिसके मोटर सायकल के हैंडल पर टंगे कपड़े के थैला के अंदर 04 पैकेट गांजा रखा हुआ मिला, जिसकी विधिवत जप्ती कर आरोपी के विरूद्ध थाना डोंगरीपाली में धारा 20(B) NDPS ACT की कार्रवाई किया गया है । रेड कार्रवाई में आरोपी से तस्करी किया जा रहा गांजा 4 Kg कीमती 40,000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन एक काला रंग का phoenix 125 TVS मोटर सायकल वाहन क्रमांक एमपी 15 एमएन 4577 कीमती करीबन 30.000/- जुमला 70,000 रूपये का मशरूका जप्त कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है । गांजा रेड कार्रवाई में थाना प्रभारी डोंगरीपाली उप निरीक्षक ए.के. बेक, एएसआई रामकुमार मानिकपुरी, आरक्षक किरण यादव और सूर्यकांत सिंह शामिल थे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

