जशपुर (वायरलेस न्यूज) आक्रोश रैली के साथ कर्मचारियों अधिकारियों ने मनाया हरेली तिहारकेंद्र के समान देय तिथि से 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान के अनुसार गृह भाड़ा भत्ता की दो सूत्रीय मांग तथा अनियमित कर्मचारियों एवं रसोइया नियमितीकरण को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के साझा मंच पर पांच दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर कलम बंद काम बंद आंदोलन के चौथे दिन आज कुनकुरी खेल मैदान स्थित धरना स्थल पर कृषि औजारों की पूजा कर हरेली त्योहार मनाकर आंदोलन की शुरुआत की गई।
मध्याह्न पश्चात विशाल आक्रोश रैली निकालकर जयस्तंभ चौक,बस स्टैंड होते हुए अपनी मांगो के पक्ष में नारा बुलंद कर एस डी एम कुनकुरी रवि राही को ज्ञापन सौंपा गया।बस स्टैंड में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन कुनकुरी अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन अध्यक्ष कलेश्वर यादव एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेश श्रीवास ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के ख़िलाफ़ अपना वक्तव्य देते हुए सरकार को अपनी गलती जल्द से जल्द सुधारने की नसीहत एवं चेतावनी दी।भोजनोपरांत कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

