राजनांदगांव (वायरलेस न्यूज़) ऑपरेशन अमानत ” के तहत एक यात्री का चलती ट्रेन से सेक्शन में गिरे बैग को आरपीएफ ने ढूंढकर यात्री के सुपुर्द किया।

आज दिनांक 29.07 .22 को राजनांदगांव स्टेशन में गाड़ी संख्या 08267 (रायपुर- इतवारी पैसेंजर) के आगमन के दौरान ही एक यात्री द्वारा सूचना दिया गया था कि,उनका एक ट्राली बैग चलती ट्रेन से नीचे गिर गया जो कि राजनांदगांव स्टेशन आने के कुछ समय पहले ही उन्होंने कोच में गेट के पास रखे थे इसी दौरानअचानक मोड़ आने पर ट्रालीबैग ट्रेन से नीचे गिर गया।उक्त सूचना मिलते ही कार्यरत सहायक उपनिरीक्षक डी. बी.मेश्राम प्रधान आरक्षक डी. पी.मिश्रा एवम आरक्षक अमित कुमार को त्वरित ट्रैक चेकिंग हेतु रवाना किया गया ।एवं खोजबीन के दौरान एक ट्राली बैग पार्रिनाला के पास किमी संख्या 894/14 राजनांदगांव-परमलकसा के मध्य अप लाइन ट्रेक के समीप में पाया गया। उक्त बैग को पोस्ट में लाकर उक्त यात्री द्वारा पहचान किया गया, उपरांत उनके समक्ष बैग को चेकिंग किया गया जिसमें उनके मार्कशीट,माइग्रेशन सर्टिफिकेट, आधार कार्ड ,पैन कार्ड बैंक पासबुक,कपड़े आदि महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट सही सलामत थे,जिन्हें उचित सत्यापन के साथ सुपूर्दनामा के तहत सुपुर्द किया गया। उक्त यात्री दुर्ग से राजनांदगांव जनरल कोच में टिकट नंबर AXA 25644357 के तहत यात्रा कर रहे थे।
उक्त यात्री ने अपना बैग पाकर, इस सराहनीय कार्य एवम मदद के लिए आरपीएफ को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। यात्री का नाम सोहम पंडिता पिता राकेश कुमार पंडिता ,उम्र 19 वर्ष, निवासी -विजय नगर केम्प रोड जम्मू कश्मीर ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

