रेसुब बिलासपुर के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि शुक्ला का सेंट्रल रेलवे मुंबई तबादला उनकी जगह दिनेश सिंह तोमर होंगे नए मंडल सुरक्षा आयुक्त
बिलासपुर (अमित मिश्रा/अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) रेसुब बिलासपुर मंडल के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त का सेंट्रल रेल्वे मुंबई तबादला होगया है उनकी जगह दिनेश सिंह तोमर को बिलासपुर का नया रेसुब बिलासपुर का वरिष्ठ मंडल सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। इस संबन्ध में रेसुब से मिली जानकारी के अनुसार रेसुब बिलासपुर मंडल के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त श्री ऋषि कुमार शुक्ला का सेंट्रल रेल्वे मुंबई तबादला हो गया है। इनके ट्रांसफर ऑर्डर आते ही उनको मिली नई जिम्मेदारी के लिए बधाई लगातार प्राप्त हो रहे है । ट्रांसफ़र होने की खबर के बाद सर्वप्रथम वायरलेस न्यूज से मोबाइल पर उन्होंने बताया कि सेंट्रल रेल्वे का भारत का सबसे बड़ा कार्यक्षेत्र है।नई जगह पर नई ऊर्जा के साथ नए अधिकारियों कर्मचारियों के मध्य कार्य करने का मौका मिलेगा। यहां किए गए कार्यों का अनुभव का लाभ काम आएगा। रेसुब बिलासपुर में किए गए कार्य हमेशा याद रहेंगे, यहां के वरिष्ठ अधिकारियों विशेषकर प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर जोन श्री ए एन सिन्हा जी का अच्छा मार्गदर्शन मिलता रहा है। तभी इसी जगह पर प्रमोशन भी मिला । अब सेंट्रल रेल्वे मुंबई में भी कार्य कर रेसुब की गरिमा को बरकरार रखना अब अहम जिम्मेदारी का हिस्सा रहेगा। बिलासपुर में अब वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त की कमान श्री दिनेश सिंह तोमर को मिली है । वे भी रेल्वे बोर्ड नई दिल्ली में एआईजी के पद पर पदस्थ रहे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.08.01रेलवे यात्रियों को लगेज बुक करने हेतु हवाई यात्रा जैसी सुविधा*
छत्तीसगढ़2026.08.01कुलगाम आतंकी हमले में मृतक भूपेंद्र भैना के परिजनों से कलेक्टर एसपी ने की मुलाक़ात* *दुःख की घड़ी में संबल देकर ढांढस बंधाया, हरसंभव सहायता देने का दिया भरोसा*
Uncategorized2026.08.01हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप सिम्स के आसपास यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ करने संयुक्त बैठक आयोजित
छत्तीसगढ़2026.08.01कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि* *कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*
