किरोड़ीमल नगर रेल्वे स्टेशन से चोरी हुआ हजारो का पॉइंट मशीन रेसुब प्रभारी रायगढ की सक्रियता से चोरों के साथ कबाड़ी भी चढ़ा हत्थे
रायगढ। (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज ) रेसुब रायगढ को सूचना मिला कि किरोड़ीमल नगर स्टेशन में कुछ अज्ञात लोगों ने रेल्वे का पाइंट मशीन को चोरी कर ले गए है मिली सूचना पर पोस्ट प्रभारी दल बल के साथ किरोड़ीमल नगर रेल्वे स्टेशन पहुँच कर संदिग्धों की धरपकड़ शुरू कर एक युवक से पूछताछ की तो उसने पॉइंट मशीन को चोरी कर कबाड़ी को बेचना स्वीकार किया उसकी निशानदेही पर रेसुब की टीम ने हजारों की मशीन कबाड़ी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में अहम क़ामयाबी हासिल की है। इस संबन्ध में रेसुब रायगढ प्रभारी निरीक्षक राजेश वर्मा ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ए एन सिन्हा के निर्देशन में एवं वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में दिनांक-27 जुलाई 22 को चोरी की सूचना पर मामले में स्वयं निरीक्षक राजेश वर्मा, प्रधान आरक्षक वाई.के.पटेल, आरक्षक एस.के.शर्मा एवं आरक्षक रणवीर के साथ मुखबिर सूचना पर रामकुमार बरेठ, वल्द- रमेश बरेठ, उम्र-21 वर्ष, निवासी-केबिन पारा, पम्प हाउस के पास, किरोड़ीमलनगर, थाना-कोतरारोड़, जिला-रायगढ ़(छ0ग0) को घर से बुलाकर पूछताछ किया गया, रेलवे यार्ड में पाइंट मशीन की चोरी के संबंध में पूछे जाने पर उसने स्वीकार किया कि अपने दो दोस्त अपचारी बालक निवासी वार्ड नंबर 14, रेलवे लाईन पारा, किरोड़ीमलनगर, थाना-कोतरारोड़, जिला-रायगढ (छ0ग0) के साथ किरोड़ीमलनगर रेलवे स्टेशन के यार्ड में रेल लाईन के किनारे रखे काले रंग के बक्सेनुमा मशीन को उठाकर स्टेशन एरिया से बाहर लाकर मशीन को तोड़कर जयकेश भट्ट कबाड़ी को बेचना स्वीकार किया तथा अपने दोस्त को उनके घर से बुलाकर लाया। अपचारी बालको ने भी स्वीकार किया कि उनके द्वारा रामकुमार बरेठ के साथ दिनांक 26.07.2022 को रेलवे यार्ड किरोड़ीमलनगर से चोरी किया था और उक्त माल को तोड़कर जयकेश भट्ट, वल्द- भोगीलाल भटट् बी कव्हर प्रस्तुत किया। उक्त मशीन के टुकड़े रखने के संबंध में कागजात व रसीद की मांग करने पर नही दिखा सका। अतः गवाहो के समक्ष जयकेश भट्ट के कब्जे से उक्त पाइंट मशीन टूटे अवस्था में जप्त किया गया। जप्ती स्लीप बनाया गया, अन्य कागजी कार्यवाही पूर्ण कर दो आरोपी एवं दो अपचारी बालक जप्त संपति को लेकर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ आये और स्वीकारोक्ती कथन के अनुसार दो उपस्थित आरोपीयों एवं दो अपचारी बालक को रेसुब पोस्ट रायगढ़ में दर्ज अपराध क्रमांक 15/2022 धारा 3ए आरपी(यूपी)एक्ट दिनांक-27जुलाई 2022 में जोड़ कर उक्त दो आरोपीयों एवं दो अपचारी बालक को गिरफ्तार किया गया। रेसुब रायगढ के प्रभारी राजेश वर्मा और टीम ने सूचना मिलने के कुछ घण्टों में रेल्वे का चोरी हुआ पॉइंट मशीन बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। इस कार्यवाही से रेल्वे के समान चोरी कर कबाड़ियों के बेचने वाले चोरों और खरीददारो में हड़कंप मच गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

