🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सैय्यद सफ़दर हुसैन बने आरटीआई कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष

On: July 30, 2022 10:33 AM

कांग्रेस संगठन में सक्रियता रंग लाई, अब शासन की योजनाओं के प्रचार प्रसार और रणनीति बनाने का करेंगे कार्य

जशपुर (वायरलेस न्यूज)

जशपुर के सक्रिय कांग्रेस सदस्य सैयद सफ़दर हुसैन की सक्रियता और उनकी दूरदर्शी सोंच के कारण छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी आरटीआई विभाग के अध्यक्ष नितिन राजीव सिन्हा ने प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी है.

आरटीआई विभाग के अध्यक्ष नितिन राजीव सिन्हा ने राज्य स्तरीय कार्यकारिणी का गठन कर तीन नये पदाधिकारियों को पद दिया है जिसमें सैयद सफ़दर हुसैन जो जशपुर नगर से हैं वे संगठन मामलों में वे लगातार सक्रिय रहे हैं अब वे शासन की योजनाओं के प्रचार प्रसार की रणनीति बनाने के कार्य करेंगे. उक्त नियुक्ति छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी आरटीआई विभाग के अध्यक्ष नितिन राजीव सिन्हा ने की है.

ज्ञात हो कि इसके साथ अन्य दो लोगों की भी नियुक्ति मिली है जिसमें निर्मल अवस्थी जो जंगली जड़ी बूटियों के वैद्य हैं ये जनजाति क्षेत्रों के जंगल के वैद्यों के सतत संपर्क में हैं कांग्रेस की नीतियों से लोगों को जोड़कर वैद्य समूह जिनकी संख्या ४५०० के क़रीब पूरे प्रदेश में है उनके बीच कार्य करने उन्हें कहा गया है
.श्रीमती सरस उपाध्याय कोंडागांव निवासी हैं एनजीओ फ़ील्ड में दख़ल रखती हैं वे बस्तर संभाग की स्वयंसेवी सहायता समूहों की महिलाओं के सीधे संपर्क में हैं शासन की योजनाओं का जनजातिय क्षेत्रों में प्रचार प्रसार करनें का ज़िम्मा उन्हें दिया गया है

यह संगठन की वर्चुअल बैठक में तय हुआ है एवं ज़िला स्तर पर कार्यकारिणी गठन करने हेतु धमतरी, कोरबा,दुर्ग, जशपुर नगर,कोरिया,अंबिकापुर, बिलासपुर,राजनांदगाँव के ज़िलाध्यक्ष गणों को कहा गया है.

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment