छिंदवाड़ा। (वायरलेस न्यूज़ ) रेल्वे द्वारा पूरे देश मे मनाये जा रहे आजदी के अमृत महोत्सव के तहत रेसुब जोनल मुख्याल से निकली बुलेट रैली अधिकांश जोनल मुख्यालयों से होते शनिवार को छिंदवाड़ा रेल्वे स्टेशन पहुँची । रेसुब छिंदवाड़ा प्रभारी और टीम ने जहाँ बुलेट रैली का भव्य स्वागत सत्कार के साथ किया गया और उसे अगले पड़ाव के लिए रवाना किया गया।

इस संबन्ध में रेसुब छिंदवाड़ा प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि पूरे देश में आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा बड़े ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है, अमृत महोत्सव प्रोग्राम के अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल की पांच जोन की बुलेट रैली जिसमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, दक्षिण रेलवे, दक्षिण पश्चिम रेलवे, दक्षिण मध्य रेलवे एवं पूर्व तटीय रेलवे जिसमें देश के विभिन्न भागों के रेलवे सुरक्षा बल के जवान शामिल हैं

और हैदराबाद के हुसैन सागर झील से दिल्ली के लिए दिनांक 01.08.2022 को रवाना किया गया थाI दिनांक 05.08.2022 को छिंदवाडा रेलवे स्टेशन पहुंची । जहाँ भव्य स्वागत किया गया, आज दिनांक 06.08.2022 को श्री पंकज चुघ वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में श्री आर.के.सिंह रेसुब छिंदवाडा प्रभारी व टीम द्वारा आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में समय 10.00 बजे स्वतंत्रता सेनानी श्री रूप चंद राय जी व पुलिस उपाधीक्षक छिंदवाडा श्री विवेक अग्रवाल के द्वारा फ्लैग ऑफ कर बुलेट रैली को अपने अगले गंतव्य नरसिंगपुर के लिए रवाना किया गया, रेलवे सुरक्षा बल बेंड शो का आयोजन आयोजन किया गयाI कार्यक्रम में सहायक सुरक्षा आयुक्त रेसुब नागपुर, मंडल सहायक अभियंता छिंदवाडा, जीआरपी प्रभारी व स्थानीय छिंदवाडा रेलवे के विभिन्न विभाग के कर्मचारी व स्थानीय पुलिस बल के अधिकारी तथा जनता-जनार्दन गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंI
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

