बेलगहना (वायरलेस न्यूज) सावन के पवित्र माह मे पूरा क्षेत्र भगवान शिव की भक्ति मे रमा हुवा है इसी कड़ी मे ग्राम उपका के पवित्र नर्मदा कुंड से जल लेकर क्षेत्र के उत्साही युवा प्रतिवर्ष काँवर यात्रा का आयोजन करते है जिसमे क्षेत्र के श्रद्धालु जन शामिल होते है।
मंडी अध्यक्ष कोटा संदीप शुक्ला ने बताया कि कोटा क्षेत्र के विभिन्न गाँवो से गुजरते हुए पदयात्रा का समापन रतनपुर के बूढा महादेव मे जलाभिषेक कर सभी की खुशहाली और स्वास्थ्य लाभ की कामना की जाती है।
पिछले 2 वर्षो से कोरोना काल के कारण पदयात्रा नहीं हुई इस वर्ष शिवभक्तों मे उत्साह ज्यादा दिखाई दिया
कांवर यात्रियों का जगह जगह स्वागत एवं जलपान भोजन कि व्यवस्था कि जाती है गौरतलब है कि सावन के पवित्र महीने मे शिवभक्ति का माहौल सर्वत्र दिखाई देता है
बेलगहना के तहसील चौक मे चाय एवं नाश्ते कि व्यवस्था कर युवाओं के द्वारा पदयात्रियों का सेवा किया गया तदुपरान्त अरपा नदी मे आस्था की डुबकी लगाकर भोले के भक्त आगे की यात्रा के लिए रवाना हुए जंहा ग्राम बांसझल मे भोजन की व्यवस्था कर कांवर यात्रियों की सेवा की गई
पदयात्रा मे सहयोग प्रदान करने के लिए आशीष मिश्रा, लाला निर्मलकर, हैप्पी गुप्ता, राजेश साहू, संजय सोंधिया, सुखदेव प्रजापति, दिल्हारण श्रीवास, आदि युवाओं की टीम सक्रिय रही।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

