🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

भाजपा विधायक रंजना साहू ने नगर विधायक शैलेष पांडेय को भेजी राखी, विधायक श्री पांडेय ने कहा बहन रंजना को उपहार भेजूंगा

On: August 10, 2022 5:37 AM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है, इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं, तो वहीं नगर विधायक शैलेष पांडेय को भाजपा से धमतरी विधायक रंजना डिपेन्द्र साहू ने दलगत राजनीति से उपर उठकर उनके लिए राखी भेजी है। इसके साथ ही उन्होंने विधायक शैलेष पांडेय के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।रंजना एक मात्र महिला विधायक है भाजपा में जिन्होंने ने राखी भेजी है नगर विधायक शैलेश पाण्डेय को।

नगर विधायक शैलेष पांडेय ने राखी प्राप्त होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बहन रंजना डिपेन्द्र साहू ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राखी भेजी है ऐसे कार्यों से राजनीतिक क्षेत्र सौहार्दपूर्ण रहता है। बहन रंजना डिपेन्द्र साहू को रक्षाबंधन का उपहार भेजेंगे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment